आलू का पराठा ऐसा पराठा है जो लगभग हर घरों में बराबर बनाया जाता है क्योंकि आलू का पराठा बच्चे और बड़े सभी बहुत ही पसंद करते हैं लेकिन जब आप आलू का पराठा घर पर बनाते हैं तो आलू को उबालकर बनाते होंगे। पर अगर आपके पास समय कम है और आपको पराठे बनाना है तो आप कच्चे आलू का पराठा एक बार इस तरीके तो जरूर बनाएं। कच्चे आलू से बना पराठा बनाने में भी कम समय लगता है और खाने में भी यह बहुत ही स्वादिष्ट होता हैं।

Ingredients सामाग्री –

  • Raw potato कच्चे आलू – 2
  • Wheat flour गेहूं का आटा – 400gm
  • Salt नमक – 1/2 tsp

Stuffing भरावन –

  • Mustard oil सरसो तेल – 1 tbsp
  • Cumin seeds जीरा – 1 tsp
  • Chopped onion प्याज – 1
  • Green chilly हरी मिर्च – 2
  • Red chilly powder लाल मिर्च पाउडर – 1/2 tsp
  • Turmeric powder हल्दी पाउडर – 1 tsp
  • Coriander powder धनिया पाउडर – 1 tsp
  • Salt नमक – 1 tsp to taste
  • Black pepper powder काली मिर्च पाउडर – 1/2 tsp
  • Some coriander powder कुछ हरी धनिया पत्ती
  • Amchur powder अमचूर पाउडर – 1 tsp

कच्चे आलू का पराठा बनाने की विधि (How to make Raw Potato Paratha Recipe) –

  • पराठे बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में दो कप गेहूं का आटा और स्वाद के अनुसार नमक डालकर मिलाएं। इसके बाद आटे में थोड़ा थोड़ा पानी डालकर पराठे के लिए मुलायम आटा गूंथ कर तैयार कर लीजिए।
  • आटे को गूंथने के बाद अब इसे 10 से 12 मिनट के लिए ढककर एक किनारे रख दें। जिससे आटा फूल कर सेट हो जाए।
  • अब पराठे के भरावन के लिए पहले कच्चे आलू का छिलका छीलकर कद्दूकस कर लें और फिर इसे पानी से अच्छे से धोएं, जिससे आलू काले ना हो। क्योंकि कच्चे आलू काटने या छीलने के बाद जल्दी से काले हो जाते हैं।
  • अब गैस पर कड़ाही को रखें और इसमें 1 बड़े चम्मच सरसों का तेल डाल कर अच्छे से गर्म करें।
  • तेल गरम होने के बाद कड़ाही में एक छोटी चम्मच जीरा को डालकर भूनें और फिर इसके बाद इसमें एक बारीक कटा हुआ प्याज, दो बारीक कटी हुई हरी मिर्च को डालकर मध्यम आंच पर बराबर चलाते हुए प्याज को हल्का नरम होने तक पकाएं।
  • प्याज को पकाने के बाद अब इसमें एक छोटी चम्मच धनिया पाउडर, एक छोटी चम्मच हल्दी पाउडर और आधी छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर को डालकर मिलाएं।
  • फिर इसमें कद्दूकस किया हुआ कच्चा आलू, एक छोटी चम्मच काली मिर्च पाउडर और एक छोटी चम्मच नमक स्वाद के अनुसार डालकर सारे चीजों को अच्छे से मसाले में मिलाएं।
  • अब कड़ाही को ढक कर आलू को धीमी आंच पर 2 से 3 मिनट तक पकाएं और बीच-बीच में इसे चलाते रहें जिससे आलू जले ना और अच्छे से पक जाए।
  • लगभग 3 मिनट बाद जब आलू अच्छे से पक जाए तब इसमें एक छोटी चम्मच अमचूर पाउडर और थोड़ा सा बारीक कटा हुआ हरा धनिया डालकर अच्छे से मिलाएं और फिर गैस को बंद करके आलू का भरावन को एक बर्तन निकाल लीजिए।
  • लगभग 10 मिनट बाद अब आटे को एक बार फिर से मसलकर इसे मुलायम करें और फिर इसके बाद पराठे के लिए आटे का थोड़े बड़े-बडे साइज का लोई बनाएं। क्योंकि लोई बड़े साइज में रहेंगे तो आलू की फीलिंग भी आसानी से होगी।
  • इसके बाद लोई को चपटा करके सूखे आटे में लपेटें और फिर आलू की फीलिंग के लिए लोई को हाथ से फैला कर बड़ा करें।
  • फिर इसमें भुने हुए आलू की फीलिंग करके ऊपर से पूरी तरह से बंद करें, जिससे पराठे बेलते समय फटे ना। क्योंकि अगर पराठे फटे रहेंगे तो यह तवे पर सेंकते समय फूलेंगे नहीं।
  • आलू की फीलिंग करने के बाद अब इसे चपटा करके इसका बेलन से परांठा बेल लीजिए।
  • अगर आप पराठा तीन कोण के आकार में बनाना चाहते हैं तो पहले लोई को रोटी के साइज़ में बेल लीजिए और फिर इसके ऊपर भुने हुए थोड़े से आलू का भरावन रखें।
  • इसके बाद रोटी को किनारे से तीन तरफ से मोड़कर अच्छे से चिपकाएं।
  • फिर इसको सूखे आटे में लपेटकर बेलन से इसका पराठा बेल लीजिए। इस तरीके से आप चाहे कोई भी अपने पसंद के अनुसार तीन कोण या फिर गोले आकार में पराठे को बना सकते हैं।
  • अब परांठे को सेंकने के लिए तवे पर थोड़ा सा तेल लगाकर तवे को पहले गर्म करें।
  • तवा गरम होने के बाद अब इस पर पराठा डालें और फिर पराठा दोनों तरफ से हल्का सींकने के बाद इसके दोनों तरफ से घी या तेल लगाएं।
  • फिर इसके बाद पराठे को मध्यम आंच पर दोनों तरफ से बराबर पलटते हुए तब तक सींके जब तक कि पराठे में दोनों तरफ से अच्छे से चित्ती ना पड़ जाए।
  • जब पराठा में दोनों तरफ अच्छे से सुनहरे रंग में चित्ती पड़ जाए तो समझ लीजिए पराठा सीक गया है।
  • इसी तरह से आप एक एक करके सारे पराठे को तवे पर सींक लीजिए और फिर पराठे को सब्जी या चटनी के साथ खाने के लिए गरमा गरम परोसें।

सुझाव (Suggestion) –

  • पराठे के लिए आलू का भरावन बनाते समय ध्यान रखें कि आलू को ढककर पकाने के बाद ही इसमें आप आमचूर पाउडर को डालकर मिलाएं। क्योंकि अगर आमचूर पाउडर मसाले के साथ डालकर मिलाएंगे तो आलू को पकाने में ज्यादा समय लगेगा।
1 Star2 Stars3 Stars4 Stars5 Stars (2 votes, average: 5.00 out of 5)
Loading...