सर्दियों के सीजन में आमतौर पर गोभी के पराठे लगभग सभी घर में बनते हैं। इस लेख में हम आपको एक नए तरीके से गोभी का पराठा बनाने की विधि बताएंगे। इस पराठे का अपना एक अलग ही स्वाद है, यह पराठे को बनाने में उतना ही समय लगता है जितना कि बाकी सब पराठे बनाने में लगते हैं लेकिन यह स्वाद में सबसे लाजवाब है। गोभी का यह पराठा सुबह हो या शाम का नाश्ता या फिर लंच डिनर में आप कभी भी इसे बना सकते हैं। नीचे दिए गए लेख को ध्यानपूर्वक पढ़ें और पराठे को घर पर जरूर बनाएं यकीन मानिए यह पराठा घर में सभी को बहुत पसंद आएगा। तो आइए रेसिपी को जानें –

Ingredients सामग्री –

  • Wheat flour गेहूं का आटा – 1.5 cup
  • Cauliflower गोभी – 150gm
  • Roasted peanut भुनी हुई मुंगफली – 100gm
  • Oil तेल – 1 tsp
  • Cumin seeds जीरा – 1/2 tsp
  • Grated ginger garlic कद्दूकस अदरक लहसुन – 1 tsp
  • Turmeric powder हल्दी पाउडर – 1/2 tsp
  • Red chilly powder लाल मिर्च पाउडर – 1/2 tsp
  • Coriander powder धनिया पाउडर – 1/2 tsp
  • Mango powder अमचूर पाउडर – 1/2 tsp
  • Salt नमक – 1/2 tsp to taste
  • Some coriander leaves कुछ हरी धनिया पत्ती
  • Boiled potato उबले आलू – 2

पराठा बनाने की विधि (How to make Paratha) –

  • सबसे पहले एक बड़े बर्तन में डेढ़ कप गेहूं का आटा और आवश्यकता अनुसार थोड़ा थोड़ा पानी डालकर नरम आटा (रोटी चपाती के आटे की तरह) गूंथकर तैयार कर लें। गूंथे हुए आटे को 10 से 12 मिनट ढककर सेट होने के लिए रख दें। तब तक भरावन को बना लीजिए।
  • भरावन के लिए फूलगोभी को एक प्लेट में बारीक कद्दूकस कर लीजिए।
  • भूने हुए आधा कप मूंगफली को मिक्सर जार में डालकर महीन पीस लें।

यह भी पढ़ें – गोभी के पराठे तो आपने हजारो बार बनाए होगे एकबार मेरे तरीके से कचोरी बनाकर देखिए पूरी सर्दी यही खाएगे।

  • अब गैस पर पैन को रखें और फिर इसमें एक बड़े चम्मच तेल डालकर पहले गरम कर लें।
  • तेल गरम होने के बाद इसमें आधी छोटी चम्मच जीरा को चटकाएं, फिर कद्दूकस किया हुआ एक चम्मच लहसुन अदरक को सुनहरे रंग में होने तक भूने।
  • इसके बाद इसमें कद्दूकस गोभी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, आमचूर पाउडर डालकर सारे चीजों को अच्छे से मिलाते हुए 2 से 3 मिनट तक गोभी को पका लीजिए।
  • गोभी को पकाने के बाद अब इसमें मैश किए हुए 2 उबले आलू, पिसा हुआ मूंगफली, थोड़ा सा हरा धनिया और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छे से मिलाकर भरावन को 1 से 2 मिनट और पका लें। पराठे के लिए भरावन तैयार है, अब गैस को बंद करके इसे एक प्लेट में निकालें।

यह भी पढ़ें – आलू का पराठा इस तरीके से बनाएंगे तो खाने वाले आपकी तारीफ करते रह जाएंगे।

  • आटा सेट होने के बाद अब इसे मसलकर पराठे के लिए बड़े-बड़े साइज़ का लोइयां बना लें।
  • अब एक लोई को लेकर पहले चपटा करके पेडे़ बना ले फिर इसमें सूखा आटा लगाकर चकले या बोर्ड पर 4 से 5 इंच के व्यास में (पूरी के आकार) बेलें। इसके बाद पूरी में थोड़े से गोभी भरावन रखकर अच्छे से पैक करें।
  • भरावन को पैक करने के बाद अब इसमें फिर से सूखा आटा लगाकर पेड़े बना लें, इसके बाद बेलन से हल्के हाथ से इसका पराठा बेल लीजिए।
  • इसी तरीके से सभी लोई में गोभी की फीलिंग करके पराठा बेल कर तैयार कर लीजिए।
  • अब पराठे को सेंकने के लिए गैस पर तवा रखकर इसमें तेल लगाकर अच्छे से गर्म करें।
  • फिर तवे पर एक पराठा डालें और इसे मध्यम आंच पर 25 से 30 सेकंड पकाएं। फिर पराठे को पलट कर दोनों तरफ अच्छे से तेल या घी लगाएं।
  • इसके बाद पराठे को थोड़ी थोड़ी देर में अलट पलट कर दबाते हुए अच्छे से सुनहरे रंग में चित्ती(छोटे धब्बे) पड़ने पर पकाएं। पराठे में जब दोनों तरफ से अच्छे से चित्ती पड़ जाए तो समझिए पराठा पक चुका है।
  • पराठे को पकाने के बाद इसे एक प्लेट में निकाल लें और इसी तरीके से सारे पराठे को सेंक लीजिए।
  • गोभी का स्वादिष्ट पराठा तैयार है। गरमा गरम पराठे को चटनी, सूखी सब्जी या मसालेदार करी के साथ खाने के लिए परोसें।

सुझाव (Suggestion) –

  • भरवा पराठे के लिए आटा नरम गूंथे, आटा नरम गूंथने से पराठे में स्टफिंग आसानी से होगी और पराठा बेलते समय फटेगा नहीं।
  • आप चाहे तो बिना आलू के भी भरावन बना सकते हैं।
  • पराठे को आप अपने पसंद के अनुसार तेल घी या फिर बटर में भी बना सकते हैं।
1 Star2 Stars3 Stars4 Stars5 Stars (4 votes, average: 3.50 out of 5)
Loading...