भिंडी की सब्जी गर्मियों के मौसम में ही ताजे अच्छे मिलते हैं और यह सब्जी इसी मौसम में खाने में अच्छा भी लगता है। वैसे तो भिंडी की सब्जी आप जरूर बनाते होंगे, लेकिन आज हम एकदम नए तरीके से दही भिंडी के पराठे की रेसिपी लेकर आए हैं। दही भिंडी का या पराठा एकदम नया यूनिक है। इसमें भिंडी को धोकर काटने के बाद मसाले के साथ अच्छे से पकाया जाता है और फिर इसमें दही को अच्छे से मिलाकर पराठे में स्टफिंग किया जाता है। आप इस तरीके से दही भिंडी का पराठा घर पर जरूर बनाएं, यह पराठा बनाना बहुत ही आसान होता है और खाने में भी बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं।

Ingredients सामग्री –

  • Wheat flour गेहूं का आटा – 2 cup
  • Mustard oil सरसो तेल – 1 tbsp
  • Cumin seeds जीरा – 1 tsp
  • Green chilly हरी मिर्च – 2
  • Chopped lady finger भिंडी – 500gm
  • Salt नमक – 1/2 to taste
  • Black pepper powder काली मिर्च पाउडर – 1/2 tsp
  • Sabji masala सब्जी मसाला – 1 tsp
  • Some coriander leaves कुछ हरी धनिया पत्ती
  • Roasted gram flour भुना हुआ बेसन – 1 tbsp
  • Dahi दही – 2 tsp

दही भिंडी का पराठा बनाने की विधि (How to make Dahi bhindi paratha recipe) –

  • पराठा बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में दो कप गेहूं का आटा और स्वाद अनुसार नमक डालकर मिलाएं और फिर इसमें थोड़े-थोड़े पानी डालकर पराठे के लिए नरम आटा गूंथ कर तैयार कर लीजिए।
  • आटे को गूंथने के बाद इसे 12 से 15 मिनट के लिए ढककर किनारे रखें ताकि आटा फूल कर सेट हो जाए। तब तक के लिए पराठे का भरावन बनाकर तैयार कर लें।
  • भरावन के लिए पहले भिंडी को अच्छे से पानी से धो लें और फिर इसे चाकू से पतले पतले बारीक काट लीजिए।
  • अब गैस पर पैन को रखें और इसमें 1 बड़े चम्मच सरसों तेल डालकर अच्छे से गर्म करें।
  • तेल गरम होने के बाद इसमें एक छोटी चम्मच जीरा और दो बारीक कटी हुई हरी मिर्च को डालकर भूनें और इसके बाद इसमें कटे हुए भिंडी को डालकर मिलाएं। फिर पैन के ऊपर ढक्कन लगाकर भिंडी को 2 से 3 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं, जिससे भिंडी पककर हल्के नरम हो जाए।
  • इसके बाद इसमें आधी छोटी चम्मच काली मिर्च पाउडर, एक छोटी चम्मच सब्जी मसाला और नमक स्वाद अनुसार डालकर सारे चीजों को अच्छे से मिलाएं हुए 2 से 3 तक इसे और पकाएं।
  • फिर गैस को बंद करके इसमें थोड़े से बारीक कटे हुए हरा धनिया को मिलाएं और फिर भिंडी एक बर्तन में निकालकर ठंडा होने के लिए रख दें।
  • भिंडी ठंडा होने के बाद अब इसमें दो चम्मच सूखी दही और एक बड़े चम्मच भुना हुआ बेसन को अच्छे से मिलाकर भरावन को तैयार कर लीजिए।
  • लगभग 15 मिनट के बाद अब आटे को एक बार फिर अच्छे से मसलकर मुलायम करें और फिर पराठे के लिए इसका लोई बनाएं।
  • लोई को सूखे आटे में अच्छे से लपेटें और फिर इसे दोनों हाथ से पूरी के साइज़ में फैला कर भरावन के लिए बीच में जगह बनाएं।
  • इसके बाद इसमें थोड़े से भिंडी का भरावन डालकर चारों तरफ से अच्छे से बंद करें और फिर इसको सूखे आटे में लपेटकर बेलन से हल्के हाथों से इसका पराठा बेल लीजिए।
  • इसी तरीके से आप सभी लोई में भरावन को भरकर उसका पराठा बेल लीजिए।
  • अब पराठे को सेंकने के लिए गैस पर तवा रखें और इसमें थोड़ा सा तेल या घी लगाकर पहले हल्का गर्म करें।
  • तवा जैसे ही हल्का गरम हो जाए तब गैस को मध्यम में करके इस पर पराठा को डालें और इसे पहले एक तरफ से हल्का सीकने दें।
  • पराठा हल्का सीकने के बाद इसमें दोनों तरफ से अच्छे से घी लगाएं।
  • इसके बाद पराठा को दोनों तरफ से अच्छे से सुनहरे रंग में चित्ती पड़ने तक सेंक लें और फिर इसे एक प्लेट में निकाल लीजिए।
  • इसी तरीके से आप सारे पराठे को मध्यम आंच पर सेंक लीजिए।
  • दही भिंडी का पराठा बनकर तैयार है अब इसे आप मसालेदार ग्रेवी वाली सब्जी, सूखी सब्जी, दही या फिर चटनी के साथ खाने के लिए परोसिए।

सुझाव (Suggestion) –

  • पराठे के लिए आटा नरम लगाएं।
  • भिंडी को एकदम पतले पतले बारीक में काटे। जिसे पराठे में स्टफिंग करने में आसानी हो।
  • भरावन में गीली दही न मिलाएं, दही का पानी निकालकर एकदम सूखी दही डालकर मिलाएं।
  • अगर दही डालने के बाद भरावन गीला लग रहा है तो उसमें बेसन और बढ़ाकर मिला सकते हैं।
  • पराठा में आप अपने पसंद के अनुसार तेल, घी या बटर में बना सकते हैं।
  • पराठे को मध्यम आंच पर ही सेंके। क्योंकि तेज आंच पर सेंकने से पराठे अंदर तक अच्छे से पक नहीं पाएंगे।
1 Star2 Stars3 Stars4 Stars5 Stars (7 votes, average: 4.14 out of 5)
Loading...