दही आलू की सब्ज़ी उत्तर भारत की एक बेहद स्वादिष्ट और चटपटी सब्ज़ी है। इसमें उबले आलू को हल्के मसालों में कोट कर सुनहरा फ्राई किया जाता है, फिर टमाटर-काजू की रिच ग्रेवी और दही के साथ पकाया जाता है। सरसों के तेल और कसूरी मेथी की खुशबू इस सब्ज़ी को ढाबा स्टाइल लाजवाब स्वाद देती है। यह सब्ज़ी पूरी, पराठा, रोटी या जीरा राइस के साथ बहुत बढ़िया लगती है।
Ingredients सामाग्री –
- Boiled potato उबले आलू – 1 kg
- Red chilly powder लाल मिर्च पाउडर – 1/2 tsp
- Turmeric powder हल्दी पाउडर – 1/2 tsp
- Tomato टमाटर – 3
- Garlic and ginger लहसुन अदरक
- Green chilly हरी मिर्च
- Cashew काजू
Step – 2
- Mustard oil सरसो तेल – 2 tbsp
- Cumin seeds जीरा – 1 tsp
- Dry red chilly and bay leaf सुखी लाल मिर्च और तेजपत्ता
- Onion प्याज – 2
- Red chilly powder लाल मिर्च पाउडर – 1 tsp
- Coriander powder धनिया पाउडर – 1 tsp
- Garam masala गरम मसाला – 1/2 tsp
- Cumin powder जीरा पाउडर – 1/4 tsp
- Turmeric powder हल्दी पाउडर – 1/4 tsp
- Dahi दही – 1/2 cup
- Kasuri methi कसूरी मेथी – 1 tsp
- Salt to taste नमक स्वादानुसार
बनाने की विधि (Recipe) –
आलू फ्राई करें –
- सबसे पहले छोटे छोटे उबले आलू का छिलका छील लें। अब इसमें लाल मिर्च पाउडर और हल्दी डालकर अच्छे से कोट करें।

- पैन या कढ़ाही में थोड़ा सरसों तेल डालकर आलू को मध्यम आंच पर हल्का सुनहरा होने तक फ्राई करें और अलग निकाल लें।

यह भी पढ़ें – हैदराबाद की फेमस पनीर की सब्जी ऐसे बनाये सब उंगलिया क्या प्लेट तक चाट जायेंगे |
टमाटर पेस्ट तैयार करें –
- मिक्सी में टमाटर, लहसुन, अदरक, हरी मिर्च और काजू डालकर बारीक पेस्ट बना लें।

मसालेदार ग्रेवी बनाएं –
- कढ़ाही में सरसों का तेल गर्म करें। जीरा, सूखी लाल मिर्च और तेज पत्ता डालकर तड़काएं।
- अब प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें।

- टमाटर-काजू का पेस्ट डालें और अब सभी सूखे मसाले – लाल मिर्च, धनिया पाउडर, हल्दी, जीरा पाउडर, गरम मसाला और कसूरी मेथी मसलकर डालकर भूनें।

- मसाले को मध्यम आंच पर बराबर चलाते हुए तेल छोड़ने तक अच्छी तरह पकाएं।
यह भी पढ़ें – गेहूं के आटे से 5 मिनट बने ऐसा टेस्टी चटपटा नाश्ता की समोसा कचोरी खाना भूल जाएंगे।
दही और आलू डालें –
- आंच धीमी करें और फेंटा हुआ दही धीरे-धीरे डालते हुए 2 से 3 मिनट पकाएं।

- अब फ्राई किए हुए आलू, नमक स्वादानुसार और 2 कप पानी डालकर सब्ज़ी में अच्छे से मिलाएं।

- सब्जी को ढककर 10 से 12 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं।
- सब्जी पकाने के बाद अंत में हरी मिर्च और थोड़ा सा हरा धनिया डालकर मिलाएं।

परोसने का तरीका –
- गरमागरम दही आलू की सब्ज़ी को पूरी, पराठा, तंदूरी रोटी या सादे चावल के साथ परोसें। इसका खट्टा-चटपटा स्वाद सभी को पसंद आएगा।
















































