यह नाश्ता कुरकुरा, चटपटा और झटपट बनने वाला देसी स्नैक है, जो बाहर से सुनहरा-क्रिस्पी और अंदर से मसालेदार आलू के भरावन से भरपूर होता है। इसे आप सुबह के नाश्ते, शाम की चाय या बच्चों के टिफिन में भी बना सकते हैं। गेहूं और चावल के आटे की परत इसे खास कुरकुरापन देती है, वहीं मसालेदार आलू का लेयर स्वाद को दोगुना कर देता है।

सामग्री –

  • गेहूं का आटा – 1 cup
  • चावल का आटा – 1/2 cup
  • नमक स्वादानुसार
  • अजवाइन – 1 tsp
  • तेल – 1 tbsp

भरावन –

  • तेल – 1 tbsp
  • जीरा – 1 tsp
  • राई – 1 tsp
  • दरदरा धनिया – 1 tsp
  • सौंफ – 1 tsp
  • प्याज – 1
  • लाल या हरी मिर्च – 2
  • लाल मिर्च पाउडर – 1 tsp
  • नमक स्वादानुसार
  • उबले हुए आलू – 4
  • थोड़ा सा हरा धनिया

घोल के लिए –

  • मैदा – 3 tsp
  • कुटी हुई लाल मिर्च – 1/2 tap
  • पानी

बनाने की विधि –

आटा गूंथना –

  • एक बर्तन में गेहूं का आटा, चावल का आटा, नमक, अजवाइन और तेल डालें।
  • थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर मध्यम सख्त आटा गूंथ लें और 10 मिनट ढककर रख दें।

यह भी पढ़ें – सुबह नाश्ते की टेंशन खत्म बस पानी में घोलो और 6 मिनट में चीला बनाओ |

आलू का मसालेदार भरावन –

  • कढ़ाही में तेल गरम करें।
  • जीरा, राई, सौंफ और दरदरा धनिया डालकर चटकने दें।
  • अब प्याज और मिर्च डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें।
  • फिर लाल मिर्च पाउडर, नमक और मैश किए आलू डालें।
  • अच्छी तरह मिलाकर 2–3 मिनट भूनें और अंत में हरा धनिया मिला दें।
  • भरावन ठंडा होने दें।

नाश्ते का रोल तैयार करना –

  • आटे की लोई लें उसे सूखे आटे में लपेटे और फिर पतली रोटी बेल लें।
  • रोटी के ऊपर आलू का भरावन पतली परत में फैलाएं।
  • रोटी को हल्का दबाते हुए मोड़ें/रोल करें।
  • अब इसे लंबे-लंबे टुकड़ों में काट लें।

यह भी पढ़ें – घर में अगर आलू है तो ये क्रिस्पी कटलेट एक बार जरूर बनाए लोग पूछ बैठेंगे की कैसे बनाया | Aloo Cutlet

स्लरी में डुबोकर फ्राई करना –

  • मैदा, कुटी लाल मिर्च और पानी मिलाकर पतला घोल बना लें।
  • हर नाश्ते के टुकड़े को मैदे की स्लरी में डुबोएं।
  • पैन में थोड़ा तेल डालकर गरम करें और फिर मध्यम आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक फ्राई करें।

परोसने का तरीका –

  • इस स्वादिष्ट नाश्ते को हरी चटनी, टमाटर सॉस या चाय के साथ गरम-गरम परोसें।
1 Star2 Stars3 Stars4 Stars5 Stars (No Ratings Yet)
Loading...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here