फ्राई की हुई गोभी और आलू से बनी यह चटपटी मसालेदार सब्जी बेहद स्वादिष्ट और झटपट बनने वाली डिश है। इसमें सरसों तेल, भूने मसाले और कुरकुरे फ्लेवर वाला गोभी-आलू मिलकर एकदम रेस्टोरेंट जैसी सुगंध और स्वाद देते हैं। यह सब्जी रोटी, पराठे, पूरी या लंच बॉक्स के लिए परफेक्ट है।

Ingredients सामाग्री –

  • Cauliflower गोबी – 300 gm
  • Coriander seeds धनिया – 1 tsp
  • Fennel seeds सौंफ 😀- 1 tsp
  • Peanut मूंगफली – 1 tbsp
  • Some whole spices कुछ खड़े मसाले

Step – 2

  • Mustard oil सरसो तेल- 3 tbsp
  • Raw potato कच्चे आलू – 4
  • Tomato टमाटर – 2
  • Garlic and ginger लहसुन अदरक

Step – 3

  • Bay leaf तेज पत्ता
  • Cumin seeds जीरा
  • Onion प्याज – 2
  • Green chilly हरी मिर्च – 2
  • Red chilly powder लाल मिर्च पाउडर – 1 tsp
  • Garam masala गरम मसाला – 1 tsp
  • Coriander powder धनिया पाउडर – 1 tsp
  • Turmeric powder हल्दी पाउडर – 1/2 tsp
  • Salt to taste नमक स्वादानुसार
  • Kasuri methi कसूरी मेथी – 1 tsp

सब्जी बनाने की विधि –

  • सबसे पहले गोभी को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
  • अब एक बड़े बर्तन में गोभी को गर्म पानी और हल्दी पाउडर डालकर धोकर छान लें।

खड़े मसाले को भूनना और पिसना –

  • गैस पर पैन को रखें इसमें साबुत धनिया सौंफ मूंगफली, नारियल और कुछ खड़े मसाले(दालचीनी जावित्री काली इलायची) को डालकर भूनें।
  • इसके बाद मसाले को प्लेट में निकाल कर ठंडा करें।
  • मिक्सी जर मसाले को अच्छे से पीस लें।
  • अब गैस पर कड़ाही को रखें इसमें तीन बड़े चम्मच सरसों तेल को डालकर अच्छे से गर्म करें।

यह भी पढ़ें – हैदराबाद की फेमस पनीर की सब्जी ऐसे बनाये सब उंगलिया क्या प्लेट तक चाट जायेंगे |

गोभी आलू को तलना –

  • कड़ाही में कच्चा आलू और दो टमाटर को डालकर अच्छे से फ्राई कर लीजिए।
  • फिर आलू टमाटर को एक प्लेट में निकाल लें।
  • कढ़ाई में जो तेल बचा है इसमें गोभी को डालकर सुनहरे रंग में फ्राई करें।
  • गोभी को भी प्लेट में निकाल लें।

टमाटर का पेस्ट –

  • मिक्सी जार में फ्राई किया हुआ टमाटर, दो टुकड़ा अदरक, लहसुन की कलियां और थोड़ा सा पानी डालकर पेस्ट बना लें।

यह भी पढ़ें – अचानक मेहमान आ जाए और घर में कोई सब्जी ना हो तो सिर्फ 10 मिनट में बनाएं यह टेस्टी सब्जी।

मसाला पकाएं –

  • कड़ाही में सरसों तेल गरम करके तेज पत्ता और जीरा डालें।
  • अब प्याज और दो सूखी लाल मिर्च डालकर सुनहरा भूनें।
  • इसके बाद लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला और दो चम्मच भुना हुआ पिसा मसाला डालकर मिलाएं।
  • अब टमाटर का पेस्ट, कसूरी मेथी, थोड़ा सा पानी और नमक डालें और मसाला तब तक पकाएं जब तक तेल अलग न हो जाए।
  • मसाले को पकाने ने के बाद अब फ्राई की हुई गोभी और आलू डालें और अच्छी तरह मिक्स करें।
  • फिर ग्रेवी के लिए एक कप पानी डालकर मिलाएं।
  • अब ढक्कन लगाकर 10 से 12 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं।
  • सब्जी को पकाने के बाद इसमें दो हरी मिर्च और थोड़ा सा हरा धनिया डालकर मिलाएं।
  • सब्जी को गरमा-गरम रोटी, पराठा, पूरी या दाल-चावल के साथ परोसें।
  • यह सब्जी बाहर से हल्की क्रिस्पी और अंदर से मुलायम, मसालेदार और स्वाद में एकदम परफेक्ट बनती है।
1 Star2 Stars3 Stars4 Stars5 Stars (No Ratings Yet)
Loading...