सूजी का वेज ढोकला सुबह शाम के लिए बहुत ही बढ़िया नाश्ता होता है और सबसे खास बात यह है इसे बनाने के लिए तेल मसाले की जरूरत नहीं होती है। यह ढोकला खाने में बहुत ही स्वादिष्ट है और इसे बनाना भी आसान है, इसमें सब्जियों का जो टेस्ट आता है यकीन मानिए वह बहुत ही अच्छा लगता है। अगर आपको ज्यादा तेल मसाले वाला नाश्ता नहीं पसंद है तो आप सूजी का यह नाश्ता इस तरीके से आसानी से घर पर जरूर बनाएं आपको यह रेसिपी बहुत ही पसंद आएगा। तो चलिए देर किस बात कि रेसिपी बनाना शुरू करते हैं…

सामग्री (Ingredients) –

  • Semolina सूजी – 1/2 कप
  • Curd दही – 1/2 कप
  • Chopped onion बारीक कटा हुआ प्याज – 1
  • Chopped tomato कटा हुआ टमाटर – 1
  • Salt to taste नमक स्वादानुसार
  • Eno इनो – 1 पाउच
  • Water पानी

तड़का के लिए (For tadka) –

  • Oil तेल – 2 छोटी चम्मच
  • Mustard seeds राई – 1 छोटी चम्मच
  • Green chilli हरी मिर्च – 2 से 3

ढोकला बनाने की विधि (How to make veg dhokla) –

  • सबसे पहले एक बड़े बर्तन में सूजी, दही और थोड़ा सा पानी डालकर अच्छे से मिला लें।
  • फिर सूजी को 8 से 10 मिनट तक ढककर रख दें जिससे सूजी अच्छे से फूल जाए।
  • अब गैस पर तड़का पैन को रखें और फिर इसमें दो चम्मच तेल डालकर पहले अच्छे से गरम करें।
  • तेल गरम होने के बाद इसमें राई को डालकर अच्छे से चटकाएं और फिर इसमें बारीक कटी हुई हरी मिर्च डालकर भूनें। तड़का तैयार है।
  • अब गैस पर कड़ाही को रखकर इसमें दो कप पानी और एक स्टैंड डालकर कड़ाही को ढककर पानी गरम होने के लिए रख दीजिए।
  • अब सूजी में तड़का, बारीक कटे हुए प्याज, टमाटर, हरा धनिया, नमक स्वाद अनुसार और थोड़ा सा पानी मिलाकर गाढ़ा बैटर बना लीजिए।
  • इसके बाद बैटर में एक पाउच इनो और लगभग एक चम्मच पानी डालकर मिलाएं।
  • ढोकला को पकाने के लिए अब मोल्ड या समतल कटोरी, थाली में पहले तेल लगाकर चिकना करें।
  • फिर इसमें पूरे बैटर को डालकर सेट कर लीजिए।
  • अब कड़ाही में स्टैंड पर बैटर भरे मोल्ड को रखें और फिर ढक्कन लगाकर इसे मध्यम आंच पर 12 से 15 मिनट तक पका लीजिए।
  • पकाने के बाद ढोकला को चाकू या लकड़ी की तीली डालकर चेक करें अगर चाकू या तीली साफ निकले तो समझिए ढोकला पक चुका है अन्यथा इसे थोड़ी देर और पकाएं।
  • इसके बाद गैस को बंद करके ढोकला को बाहर निकालकर ठंडा होने के लिए रख दीजिए।
  • ठंडा होने के बाद ढोकला को बर्तन के चारों तरफ से चाकू से कट लगाकर प्लेट में निकाल लें और फिर इसके ऊपर से भी राई, करी पत्ता का तड़का लगाएं।
  • अब सूजी का वेज ढोकला बनकर तैयार है। इसे आप मूंगफली की चटनी या नारियल की चटनी के साथ खाने के लिए परोसिए।

सुझाव (Suggestion) –

  • ढोकला के लिए बहुत पतला बैटर ना बनाएं थोड़ा गाढ़ा बैटर बनाएं। क्योंकि बैटर गाढ़ा रहेगा तो ढोकला स्पंजी और बढ़िया मुलायम बनेगा।
  • इनो की जगह आप इसमें बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा का उपयोग कर सकते हैं।
  • आप इसमें सब्जियां टमाटर प्याज के साथ शिमला मिर्च गाजर भी डाल सकते हैं।
1 Star2 Stars3 Stars4 Stars5 Stars (5 votes, average: 1.40 out of 5)
Loading...