मेथी के लड्डू खाना सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है खासकर सर्दियों के मौसम में मेथी के लड्डू स्वास्थ्य के लिए ज्यादा लाभकारी है। वैसे तो मेथी कड़वा होता है तो इसलिए मेथी के लड्डू बच्चों को नहीं पसंद आता है लेकिन इस लेख में हम आपको मेथी और गेहूं के आटे से एकदम स्वादिष्ट हेल्दी लड्डू की रेसिपी बताने जा रहे हैं अगर इस लड्डू को आप घर पर बनाएंगे तो बच्चे बड़े सभी शौक से खाएंगे। यह मेथी के लड्डू बनाने का तरीका बिल्कुल आसान है इसे आप जब चाहें तब घर पर आसानी से बना सकते हैं यह लड्डू जल्दी खराब नहीं होगा एक बार इसको बनाकर महीने भर तक स्टोर करके खा सकते हैं।
Ingredients सामग्री –
- Methi मेथी – 50 gm
- Dry dates छुहाड़ा – 100 gm
- Desi ghee देशी घी – 4 tbsp
- Gond गोंद – 2 tbsp
- Some dry fruits कुछ सुखा मावा
- Wheat flour गेहूं का आटा – 500 gm
- Poppy seeds पोस्तक दाना – 1 tbsp
- Foxnut मखाना – 2 tbsp
- Turmeric powder हल्दी पाउडर – 2 tsp
- Dry ginger powder सोंठ का पाउडर – 2 tbsp
- Jaggery गुड़ – 500 gm
लड्डू बनाने की विधि ( How to make Laddu) –
- सबसे पहले मेथी दाना को साफ पानी से धोकर धूप में अच्छे से सूखा लीजिए।
![](https://www.ammakithaali.com/wp-content/uploads/2024/02/methi-laddu1-1024x576.jpg)
- इसके बाद मेथी दाना को मिक्सी जार में महीन पाउडर बना लीजिए।
![](https://www.ammakithaali.com/wp-content/uploads/2024/02/methi-laddu2-1024x576.jpg)
- मेथी का पाउडर एक बर्तन में निकाल लीजिए।
- अब मिक्सी जार में बारीक कटे भीगे हुए छुहारा को अच्छे से पीस लीजिये।
![](https://www.ammakithaali.com/wp-content/uploads/2024/02/methi-laddu3-1024x576.jpg)
![](https://www.ammakithaali.com/wp-content/uploads/2024/02/methi-laddu4-1024x576.jpg)
- अब गैस पर कड़ाही को रखें इसमें एक बड़े चम्मच देसी घी डालकर गर्म कीजिए।
यह भी पढ़ें – 100 बीमारियों का इलाज़, 1 लड्डू खा लो,हड्डियां मजबूत, कमजोरी नहीं, खून की कमी नहीं होगी |
- घी जैसे ही गर्म हो जाए तो इसमें गोंद को डालकर मध्यम आंच पर चलाते हुए फूलने और क्रिस्पी होने तक फ्राई कर लीजिए।
![](https://www.ammakithaali.com/wp-content/uploads/2024/02/methi-laddu5-1024x576.jpg)
- गोंद को तलने के बाद अब इसे आप एक बर्तन में निकाल लें।
- अब कड़ाही में जो घी बचा है इसमें कटे हुए काजू, बादाम, नारियल, अखरोट, किसमिस को डालकर हल्के सुनहरे रंग किसमिस को फूलने तक मेवा फ्राई कर लीजिए।
![](https://www.ammakithaali.com/wp-content/uploads/2024/02/methi-laddu6-1024x576.jpg)
- मेवा फ्राई करने के बाद इसे उसी बड़े बर्तन में निकाल लें।
- अब कड़ाही में एक छोटी चम्मच घी डालें और फिर इसमें पिसे हुए छुहारे को डालकर 2 से 3 मिनट तक भून लीजिए।
- छुहारा भूनने के बाद इसे भी बड़े बर्तन में निकाल लीजिए।
![](https://www.ammakithaali.com/wp-content/uploads/2024/02/methi-laddu8-1024x576.jpg)
- अब कड़ाही में दो बड़े चम्मच घी डालें फिर इसमें गेहूं का आटा डालकर हल्के मध्यम आंच पर लगातार चलाते हुए हल्के सुनहरे रंग में भून लीजिये।
![](https://www.ammakithaali.com/wp-content/uploads/2024/02/methi-laddu10-1024x576.jpg)
- लगभग 4 से 5 मिनट आटे भूनने के बाद अब इसमें खसखस(पोस्ता दाना), हल्दी पाउडर, दरदरा पीसा हुआ मखाना और एक बड़े चम्मच घी डालकर अच्छे से मिलाते हुए आटे को 6 से 7 मिनट तक और भून लीजिए।
![](https://www.ammakithaali.com/wp-content/uploads/2024/02/methi-laddu13-1024x576.jpg)
- जब आटे का रंग बदल जाए और आटे में से अच्छी खुशबू आने लगे तो समझ लीजिए आटा भून चुका है।
- इसके बाद आटे में सोंठ का पाउडर और पिसा हुआ मेथी पाउडर डालकर 2 मिनट भून लीजिये।
![](https://www.ammakithaali.com/wp-content/uploads/2024/02/methi-laddu14-1024x576.jpg)
- आटे को पूरी तरह भूनने के बाद अब कड़ाही को गैस से हटाकर आटा ठंडा होने के लिए रख दीजिए।
यह भी पढ़ें – एक बार इस नए तरीके बिना चीनी कम खर्चे के सिर्फ 2 चीजों से बनाये और विटामिन भरभर के पाए |
- अब चासनी के लिए बर्तन में 500 ग्राम गुड़ और आधा कप पानी डालकर गुड़ को अच्छे से गला लीजिए।
![](https://www.ammakithaali.com/wp-content/uploads/2024/02/methi-laddu16-1024x576.jpg)
- गुड़ को गलाने के बाद अब कड़ाही में चासनी को छन्ने से छान लें ताकि गुड़ के ढोंके या कण अलग हो जाए।
![](https://www.ammakithaali.com/wp-content/uploads/2024/02/methi-laddu18-1024x576.jpg)
- इसके बाद चासनी को एक उबाल आने तक पका लीजिए। (ध्यान रहे लड्डू के लिए चासनी को ज्यादा देर तक ना पकाएं क्योंकि ज्यादा देर तक चासनी को पकाएंगे तो लड्डू सख्त बनेगा।)
![](https://www.ammakithaali.com/wp-content/uploads/2024/02/methi-laddu19-1024x576.jpg)
- गुड़ की चासनी पकाने के बाद गैस को बंद कर दीजिए।
- अब भूने हुए आटे में फ्राई किए हुए मेवा – काजू बादाम नारियल किशमिश छुहारा गोंद को डालकर मिलाएं।
![](https://www.ammakithaali.com/wp-content/uploads/2024/02/methi-laddu20-1024x576.jpg)
- इसके बाद इसमें गुड़ की चासनी डालकर अच्छे से मिला लीजिए।
![](https://www.ammakithaali.com/wp-content/uploads/2024/02/methi-laddu21-1024x576.jpg)
- अब थोड़े-थोड़े मिश्रण हाथ में लेकर इस तरह से गोल लड्डू बना लीजिए।
![](https://www.ammakithaali.com/wp-content/uploads/2024/02/methi-laddu22-1024x576.jpg)
- तैयार लड्डू को बनाकर प्लेट में रखें इसी तरीके से पूरे मिश्रण का लड्डू बनाकर तैयार कर लीजिए।
- मेथी आटे का हेल्दी और पौष्टिक लड्डू तैयार है। लड्डू को बनाने के बाद थोड़ी देर खुली हवा में रखें फिर इसे किसी डिब्बे या जार में भरकर महीने भर तक खा सकते हैं।
सुझाव (Suggestion) –
- ध्यान रखें इस लड्डू के लिए मेथी दाना को पहले धोने के बाद धूप में अच्छे से सुखाएं इसके बाद इसका महीन पाउडर बनाएं।
- लड्डू के लिए मेवा आप अपने पसंद के अनुसार ले सकते हैं।
- आटे को मध्यम आंच पर अच्छे से भूने क्योंकि आटा जितनी अच्छी तरह भूना रहेगा लड्डू उतना ही स्वादिष्ट बनेगा।