बेसन का ढोकला गुजरात का एक लोकप्रिय व्यंजन है इसे बनाने के लिए तेल की आवश्यकता नहीं होती है यह भाप में पका हुआ स्वादिष्ट नाश्ता है। वैसे तो ढोकला कई तरह से बनाया जाता है जैसे की बेसन का ढोकला, रवा ढोकला, चावल का ढोकला इत्यादि। आप सभी बेसन का ढोकला जरूर बनाकर खाए होंगे लेकिन इस लेख में हम आपको बेसन का ढोकला बिना दही बेकिंग सोडा के कुकर में बनाना बताएंगे और इसके लिए आपको थाली मोल्ड की भी जरूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि इसे हमने आटा चालने वाली चलनी(छन्ना) में बनाया है। आप इस तरह से बेसन का ढोकला बनाकर जरूर ट्राई करें यकीन मानिए एकदम फूले फूले स्पंजी ढोकला आपके बनेंगे और स्वाद में इतना बढ़िया कि घर में सभी दोबारा मांगकर खाएंगे। तो चलिए हम ढोकला की रेसिपी को बनाना शुरू करते हैं…

Ingredients सामग्री –

  • Gram flour बेसन – 400 gm
  • Turmeric powder हल्दी पाउडर- 1 tsp
  • Sugar चीनी – 1 tsp
  • Salt to taste नमक स्वादानुसार
  • Green chilly हरी मिर्च – 2
  • Oil तेल – 1 tsp
  • Ginger अदरक – 1 tsp
  • Lemon juice नींबू का रस- 2 tbsp
  • Water पानी
  • Eno ईनो – 1

Tadka ingredients तड़का सामाग्री –

  • Oil तेल – 1 tbsp
  • Mustard seeds सरसो दाना- 1 tsp
  • Green chilly हरी मिर्च – 2
  • Some curry leaves कुछ करी पत्ता
  • Sugar चीनी – 1 tsp

ढोकला बनाने की विधि (How to make Dhokla) –

  • सबसे पहले मिक्सर में दो कप बेसन, हल्दी पाउडर, चीनी, एक चम्मच तेल, हरी मिर्च, कटी हुई अदरक, नींबू का रस, स्वादानुसार नमक और डेढ़ कप पानी डालकर पीसकर बेसन का बैटर बना लीजिए।
  • इसके बाद बैटर को एक बड़े गहरे बर्तन में निकाल लीजिए फिर इसे 5 मिनट के लिए ढककर रख दें।
  • अब गैस पर कुकर को रखें इसमें दो कप पानी और एक स्टैंड डालकर ढक्कन लगाकर पानी गरम होने के लिए रख दीजिए।
  • लगभग 5 मिनट बाद अब बैटर में एक पाउच इनो डालकर अच्छे से मिला लीजिए।

यह भी पढ़ें – न बेसन न आटा न सोडा बिल्कुल नए तरीके का खस्ता नाश्ता जिसके आगे समोसा कचोरी फीके पड़ेंगे |

  • इसके बाद इस तरह का एक चलनी (आटे वाला छन्ना) में चारों किनारे से तेल लगा दें फिर इसमें एक सिल्वर फ्वायल पेपर लगाकर सेट कर लीजिए फिर पेपर के ऊपर भी थोड़ा सा तेल लगा दें।(आप चाहे ढोकले को थाली या फिर मोल्ड में भी बना सकते हैं।)
  • अब पूरे बेसन के बैटर को चलनी में डालकर सेट कर लीजिए।
  • कुकर में पानी गरम हो जाए तो फिर इसमें स्टैंड पर चलनी को रख दीजिए और फिर कुकर पर ढक्कन लगाकर ढोकला मध्यम आंच पर 12 से 15 मिनट तक पका लीजिए।
  • लगभग 15 मिनट पकाने के बाद ढोकले को चाकू से चेक करें यदि चाकू ढोकले में से साफ निकले तो समझिए ढोकला पक चुका है अन्यथा दो से तीन मिनट तक और पकाएं।
  • इसके बाद ढोकले को कुकर से निकाल कर ठंडा होने के लिए रख दीजिए तब तक के लिए तड़का बनाकर तैयार कर लीजिए।

यह भी पढ़ें – शादी वाले स्टाइल में एक बार इस तरीके से मूंग दाल चीला बना करके देखिए खाने के बाद दीवाने हो जाएंगे।

  • गैस पर पैन को रखें इसमें 1 बड़े चम्मच तेल डालकर गरम कीजिये।
  • तेल जैसे ही गर्म हो जाए तो इसमें एक छोटी चम्मच राई डालकर चटकाएं।
  • इसके बाद इसमें कटी हुई हरी मिर्च और थोड़ा सा करी पत्ता डालकर हल्का सा भूनें।
  • इसके बाद एक चम्मच चीनी और एक चौथाई कप पानी डालकर चीनी गलने तक पका लीजिए।
  • तड़का तैयार है अब गैस को बंद करें।
  • ढोकला अच्छी तरह ठंडा होने के बाद अब इसे चाकू से चारो तरफ कट लगाकर चलनी से बाहर निकाल लीजिए।
  • इसके बाद ढोकले को छोटे-छोटे पीस में काट लीजिए।
  • फिर ढोकले के ऊपर तड़का लगाएं।
  • बेसन का स्पंजी ढोकला खाने के लिए तैयार है अब सभी को ढोकला खाने के लिए परोसिए।

सुझाव (Suggestion) –

  • ध्यान रहे बेसन का बैटर बहुत ज्यादा पतला न बनाएं क्योंकि पतला बैटर रहेगा तो ढोकला मुलायम स्पंजी नहीं बनेगा।
  • दो कप बेसन में डेढ़ कप पानी डालकर मिलाएं।
  • आप चाहे तो ढोकला घर में रखे थाली या मोल्ड में भी बना सकते हैं।
  • आप ढोकला नारियल की चटनी या मूंगफली की चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं।
1 Star2 Stars3 Stars4 Stars5 Stars (2 votes, average: 3.50 out of 5)
Loading...