पोहे और गेहूं के आटे से तैयार किया गया मुलायम आटा और अंदर भरी गई चटपटी अंकुरित हरी मूंग व आलू की स्टफिंग से बनी यह टिक्की एक बेहद स्वादिष्ट और पौष्टिक नाश्ता है। बाहर से हल्की कुरकुरी और अंदर से मसालेदार व नरम बनने वाली यह रेसिपी सुबह के नाश्ते, शाम की चाय या बच्चों के टिफिन के लिए एक बढ़िया विकल्प है। साधारण सामग्री से झटपट बन जाने वाली यह टिक्की हर उम्र के लोगों को पसंद आती है और खासकर तब जब कुछ अलग और स्वादिष्ट बनाने का मन हो। आप इसे झटपट बनाकर खा सकते हैं।

Ingredients सामाग्री –

  • Soaked hari moong भीगा हुआ मूंग – 1 cup
  • Flattened rice पोहा – 1.5 cup
  • Oil तेल – 1 tbsp
  • Cumin seeds जीरा – 1 tsp
  • Grated ginger कद्दूकस अदरक- 1 tsp
  • Some curry leaves कुछ करी पत्ता
  • Green chilly हरी मिर्च – 2
  • Onion प्याज – 1
  • Salt to taste नमक स्वादानुसार
  • Coriander powder धनिया पाउडर – 1 tsp
  • Red chilly powder लाल मिर्च पाउडर – 1/2 tsp
  • Turmeric powder हल्दी पाउडर – 1/2 tsp
  • Crushed coriander दरदरा धनिया – 1 tsp
  • Garam masala गरम मसाला – 1 tsp
  • Boiled potato उबले आलू – 1
  • Some coriander leaves कुछ हरी धनिया पत्ती
  • Lemon juice नींबू का रस – 1 tsp

नाश्ता बनाने की विधि –

स्टफिंग बनाने की विधि –

  • कड़ाही में तेल गरम करें।
  • जीरा डालें, फिर करी पत्ता, हरी मिर्च और अदरक डालकर भूनें।
  • प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें।
  • अब इसमें भीगी/अंकुरित हरी मूंग डालें और 2–3 मिनट पकाएँ।
  • मसाले डालें – नमक, हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, दरदरा धनिया, गरम मसाला।
  • उबला आलू डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
  • अंत में हरी धनिया और नींबू का रस मिलाएँ।
  • गैस बंद करके ठंडा होने दें।
  • चटपटी स्टफिंग तैयार है।

डो (आटा) तैयार करना –

  • पोहे को से धोकर छान लें।
  • फिर पोहे में थोड़ा पानी डालकर 10 मिनट भिगोकर रखें।
  • अब भीगे हुए पोहे को हल्का निचोड़कर एक बाउल में लें।
  • इसमें नमक, लाल मिर्च और थोड़ा तेल डालें।
  • अब थोड़ा-थोड़ा गेहूं का आटा मिलाते हुए सॉफ्ट डो तैयार करें।
  • ध्यान रखें: डो न ज्यादा सॉफ्ट हो न ज्यादा टाइट।

यह भी पढ़ें – समोसा कचोरी पकौड़ी सब भूल जाएंगे जब इस तरीके से आलू प्याज का नाश्ता बनाएंगे | Nashta Recipe

टिक्की बनाना

  • डो से नींबू जितने छोटे छोटे गोल लोई बनाएं।
  • एक लोई लें, उसे हथेली पर दबाकर हल्का सा खोखला करें।
  • फिर 1–2 चम्मच चटपटे स्टफिंग भरें।
  • किनारों को बंद करके गोल या थोड़ा चपटा टिक्की का आकार दें।

भाप में पकाएं –

  • कढ़ाई में दो कप पानी एक स्टैंड डालकर पानी को गर्म करें।
  • फिर सभी नाश्ते को एक प्लेट में रखकर कढ़ाई के अंदर रखें।
  • ढक्कन लगाकर 10 मिनट तक पका लें।
  • पकाने के बाद नाश्ते को कढ़ाई से बाहर निकाल लें।

यह भी पढ़ें – सुबह नाश्ते की टेंशन खत्म बस पानी में घोलो और 6 मिनट में चीला बनाओ |

सेंकना (Shallow Frying) –

  • पैन गरम करें, हल्का तेल डालें।
  • फिर राई और करी पत्ता को भूनें।
  • इसके बाद मध्यम आँच पर सभी टिक्कियों को गोल्डन-ब्राउन होने तक दोनों तरफ से सेकें।
  • बाहर से कुरकुरी और अंदर से नरम–मसालेदार टिक्की तैयार है।
  • मूंगफली नारियल की चटनी या हरी चटनी के साथ गरमा गरम नाश्ते को सर्व करें।
1 Star2 Stars3 Stars4 Stars5 Stars (No Ratings Yet)
Loading...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here