गोभी का बाटी एक पारंपरिक और स्वादिष्ट व्यंजन है, जो खासतौर पर उत्तर भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में पसंद किया जाता है। यह प्रसिद्ध दाल बाटी का एक नया और अलग रूप है। इसमें गेहूं के आटे की बाटी के अंदर मसालेदार फूलगोभी (गोभी) की भरावन भरी जाती है। यह व्यंजन सर्दियों में खास तौर पर बनाया जाता है क्योंकि उस समय ताजी गोभी आसानी से मिलती है।
सामग्री Ingredients –
आटा के लिए –
- Wheat flour गेहूं का आटा – 2 cup
- Maize flour मक्के का आटा – 1/4 cup
- Salt to taste नमक स्वादानुसार
- Ajwain अजवाइन – 1 tsp
- Oil तेल – 3 tbsp
- Water पानी
भरावन के लिए –
- Oil तेल – 1 tbsp
- Cumin जीरा – 1 tsp
- Crushed coriander दरदरा धनिया – 1 tsp
- Onion प्याज – 2
- Green chilli हरी मिर्च – 2
- garlic ginger कद्दूकस किया अदरक लहसुन – 1 tsp
- cauliflower कद्दूकस फूलगोभी – 250 gm
- Boiled green peas उबले हुए हरी मटर – 1/2 cup
- Salt to taste नमक स्वादानुसार
- Red chilli powder लाल मिर्च पाउडर – 1 tsp
- Coriander powder धनिया पाउडर – 1 tsp
- Turmeric powder हल्दी पाउडर – 1/2 tsp
- Garam masala गरम मसाला – 1/2 tsp
- Cumin powder जीरा पाउडर – 1 tsp
- Gram flour बेसन – 2 tbsp
- Lemon juice नींबू का रस – 1 tsp
- Some coriander leaves थोड़ा सा हरा धनिया
- Spring onion थोड़ा सा हरा प्याज
बनाने की विधि (Method) –
बाटी के लिए आटा लगाएं –
- एक बर्तन में गेहूं का आटा, मक्के का आटा, स्वाद अनुसार नमक, अजवाइन तेल डालकर मिला लें।
- इसके बाद थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाकर नरम आटा गुथकर तैयार कर लें।
- आटे को 15 से 20 मिनट के लिए ढककर रखें ताकि अच्छे से फुल कर सेट हो जाए।

यह भी पढ़ें – इस तरीके से शिमला मिर्च की सब्जी बना कर देखिए उंगलियां चाटने पर मजबूर हो जाएंगे |
भरावन तैयार करना –
- पैन में एक बड़े चम्मच तेल को डालकर गर्म करें।
- इसके बाद जीरा और दरदरा धनिया को भून लें।
- फिर बारीक कटी हुई हरी मिर्च, प्याज, कद्दूकस किया हुआ अदरक लहसुन डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें।

- अब कद्दूकस किया हुआ फूलगोभी, उबला हुआ हरी मटर, स्वाद अनुसार नमक, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, जीरा पाउडर, बेसन, नींबू का रस, बारीक कटा हुआ हरा धनिया और हरा प्याज।

- सारे चीजों को अच्छे से मिलाकर तीन से चार मिनट तक भून लें।

- भरवां तैयार करने के बाद इसे एक प्लेट में निकाल लें।
बाटी बनाना –
- आटा सेट होने के बाद इसकी छोटी-छोटी लोइयां बनाएं।
- इसके बाद लोई में थोड़ा सा भरावन का मिक्सर भरकर चारों तरफ से अच्छे से बंद करके इसका बाटी बना लीजिए।

- सभी लोई का इसी तरह से बाटी बनाकर तैयार कर लें।

यह भी पढ़ें – कच्चे आलू और ब्रेड का बहुत ही टेस्टी और झटपट बन जाने वाला करारे कटलेट | Cutlet recipe
तलना –
- बाटी तलने के लिए कढ़ाई में तेल मीडियम में गर्म कर लें।
- फिर बाटी को तेल में डालें और मध्यम आंच पर सुनहरा होने तक फ्राई करें।

- गरमा गरम बाटी को चोखा या सब्जी के साथ सर्व करें।


















































