कच्चे आलू का कुलचा एक बहुत ही स्वादिष्ट और झटपट बनने वाली पंजाबी स्टाइल रेसिपी है। इसमें कच्चे आलू को मसालों के साथ भरकर कुलचा तवे या तंदूर में पकाया जाता है। यह कुलचा आमतौर पर दही या चटनी के साथ खाया जाता है। इसको बनाने के लिए आपको आलू उबालने का झंझट नहीं है इस तरह से कच्चे आलू से झटपट से कुलचा घर पर बनाकर खा सकते हैं।

Ingredients सामाग्री –

  • Curd दही – 100 gm
  • Milk दूध – 100 ml
  • Oil तेल – 2 tsp
  • Sugar चीनी – 1 tsp
  • Salt to taste नमक स्वादानुसार
  • Eno – 1 pouch ईनो
  • Maida मैदा – 2 cup

Stuffing भरावन –

  • Oil तेल – 1 tsp
  • Cumin seeds जीरा – 1 tsp
  • Grated ginger कद्दूकस अदरक – 1 tsp
  • Green chilly हरी मिर्च – 2
  • Onion प्याज – 1
  • Raw potato कच्चे आलू – 3
  • Salt to taste नमक स्वादानुसार
  • Red chilly powder लाल मिर्च पाउडर – 1 tsp
  • Turmeric powder हल्दी पाउडर – 1/2 tsp
  • Coriander powder धनिया पाउडर – 1 tsp
  • amchur powder आमचूर पाउडर – 1 tsp
  • Some coriander leaves कुछ हरी धनिया पत्ती

बनाने की विधि –

आटा गूंथना –

  • एक बड़े बर्तन में दही, दूध, चीनी, नमक, तेल, इनो डालकर मिला लें।
  • फिर 2 कप मैदा डालें और धीरे-धीरे गुनगुने पानी से नरम आटा गूंथ लें।
  • आटे को 25-30 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि वो अच्छे से सेट हो जाए।

भरावन तैयार करना –

  • कच्चे आलू को कद्दूकस करके उसका पानी निचोड़ लें।
  • गैस पर कड़ाही को रखें इसमें एक चम्मच तेल डालकर गरम कीजिये।
  • इसमें जीरा डालकर चटकाएं फिर कद्दूकस किया हुआ अदरक, हरी मिर्च, कटे हुए प्याज को भून लें।
  • इसके बाद कद्दूकस किया हुआ आलू डालकर मिलाएं।

यह भी पढ़ें – बिना मैदा सूजी, चावल के आटे से सुपर टेस्टी नाश्ता देखते ही आप तुरंत बनाना चाहेंगे |

  • अब इसमें धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर, हल्दी पाउडर और नमक डालकर अच्छे से मिला लें।
  • कड़ाही पर ढक्कन लगाकर इसे 4 से 5 मिनट तक मध्यम आंच पका लीजिए।
  • पकाने के बाद थोड़ा सा हरा धनिया डालकर अच्छे से मिला लीजिए।
  • भरावन तैयार है इसे एक प्लेट में निकाल लें।

यह भी पढ़ें – सूजी आलू का इतना कुरकुरा टेस्टी चटपटा नाश्ता कि खाके होश उड़ जायेंगे।

कुलचा बनाना –

  • आटे की लोइयां बना लें।
  • एक लोई को बेलकर थोड़ा सा फैलाएं।
  • बीच में भरावन रखें और चारों तरफ से मोड़कर बंद कर दें।
  • ऊपर से थोड़ा सा हरा धनिया लगाकर चिपकाएं। फिर हल्के हाथ से बेल लें।
  • कुलचा सेकने के लिए तवा गरम करें। गरम तवे पर थोड़ा सा पानी डालें फिर कुलचा को तवे पर डालें।
  • ढक्कन लगाकर कुलचा को 2 से 3 मिनट तक सेंके।
  • कुलचा में दोनों तरफ से तेल या घी लगाकर सुनहरा होने तक सेकें।
  • आप चाहें तो तंदूर या ओवन में भी पका सकते हैं।
  • तैयार कुलचे पर बटर या घी लगाकर गर्मागर्म परोसें।
  • इसे दही, हरी चटनी, प्याज के लच्छों या छोले के साथ परोसें।
1 Star2 Stars3 Stars4 Stars5 Stars (1 votes, average: 5.00 out of 5)
Loading...