मूंग दाल कढ़ी पकोड़ा एक स्वादिष्ट और हल्की रेसिपी है जो उत्तर भारत में बहुत पसंद की जाती है। इसमें मूंग दाल के पकोड़े कढ़ी में डाले जाते हैं। जो कि इसके साथ को बहुत ही बढ़िया बनाता हैं। बिना बेसन का बना हुआ यह मूंग दाल का कढ़ी पकोड़ा एक बार खाने के बाद आपको बार-बार बनाने का मन करेगा क्योंकि यह बहुत ही स्वादिष्ट रेसिपी है। नीचे इसकी रेसिपी दी गई है –
Ingredients सामाग्री –
- Soaked moong dal भीगी हुई मूंग दाल – 1 cup
- Green chilly हरी मिर्च – 2
- Ginger अदरक – 4 ( 2 inch)
- Salt to taste नमक स्वादानुसार
- Turmeric powder हल्दी पाउडर – 1 tsp
- Red chilly powder लाल मिर्च पाउडर – 1 tsp
- Some coriander leaves कुछ हरी धनिया पत्ती
Step – 2
- Curd दही – 1 cup
- Coriander powder धनिया पाउडर – 1 tsp
- Turmeric powder हल्दी पाउडर – 1/2 tsp
- Red chilly powder लाल मिर्च पाउडर – 1/2 tsp
Step – 3
- Mustard oil सरसो का तेल – 2 tbsp
- Cumin seeds जीरा – 1 tsp
- Hing हींग – 1/2 tsp
- Grated ginger कद्दूकस अदरक – 1 tsp
- Grated garlic कद्दूकस लहसुन – 1 tsp
- Dry red chilly सुखी लाल मिर्च – 1
- Salt to taste नमक स्वादानुसार
Tadka ingredients
- Oil तेल – 1 tsp
- Raai राई – 1 tsp
- Kashmiri red chilly powder कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
- Some curry leaves कुछ करी पत्ता
कढ़ी पकोड़ा बनाने की विधि (How to make Kadhi Pakode) –
पकोड़े बनाने के लिए –
- सबसे पहले मिक्सी में भीगी मूंग दाल, हरी मिर्च, अदरक और थोड़ा पानी डाले और महीन पीस लें।

- पिसे हुए दाल को एक बर्तन निकले और फिर इसे अच्छी तरह फेंटें ताकि बैटर हल्का फूल जाए।(कढ़ी के लिए पिसे हुए दाल में से एक चम्मच अलग निकाल लीजिए।)

- दाल को पिसने के बाद इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, स्वाद अनुसार नमक, थोड़ा सा हरा धनिया डालकर मिला लीजिए।

- अब कढ़ाई में तेल अच्छे से गर्म कर लीजिए।
यह भी पढ़ें – जब घर में ना हो कोई सब्जी तो बेसन से बनाए यह टेस्टी सब्जी खाने वाले खाते ही रह जाएंगे |
- गरम तेल में छोटे-छोटे पकोड़े डालकर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तल लें।


- पकोड़े तैयार करके एक प्लेट में निकाल लें।
कढ़ी के लिए –
- अब मिक्सी में पिसा हुआ एक चम्मच मूंगदाल, दही, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और आधा कप पानी डालकर बैटर(घोल) बना लें।


- अब कड़ाही में दो बड़े चम्मच सरसों का तेल डालकर गर्म करें।
- तेल गर्म होने के बाद इसमें जीरा हींग अदरक लहसुन सूखी लाल मिर्च को अच्छे से सुनहरे रंग में होने तक भूनें।

- अब इसमें दही का घोल, दो कप पानी, स्वाद अनुसार नमक डालकर मिलाएं।

- फिर इसे मध्यम आंच पर 4 से 5 मिनट तक अच्छे से पकाएं।
यह भी पढ़ें – हैदराबाद की फेमस पनीर की सब्जी ऐसे बनाये सब उंगलिया क्या प्लेट तक चाट जायेंगे |
- जब कढ़ी तैयार हो जाए, तब उसमें तले हुए पकोड़े डाल दें।

- 3 से 4 मिनट धीमी आंच पर पकने दें ताकि पकोड़े कढ़ी में हल्के नरम हो जाएं।
- अब तड़का पैन में एक चम्मच तेल डालकर गर्म करें।
- इसके बाद राई करी पत्ता और कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डालकर भूनें।

- अब कढ़ी पकोड़े में तड़का लगाएं।
- ऊपर से थोड़ा सा हरा धनिया से गार्निश करें।

- मूंग दाल कढ़ी पकोड़ा को गरमा गरम चावल, रोटी या पराठे के साथ परोसें।
