साबूदाने के पराठे व्रत के लिए एक आसान सा बढ़िया नाश्ता है। वैसे तो व्रत में साबूदाने से कई तरह के नाश्ते बनते हैं क्योंकि साबूदाना व्रत के दौरान लोग खाना ज्यादा पसंद करते हैं। लेकिन अगर आपको व्रत के लिए कुछ नाश्ता समझ में ना आ रहा हो तो आप इस तरीके से साबूदाने के पराठे बनाएं, यह पराठा बहुत ही टेस्टी बनता है और इसे बनाने में बहुत ज्यादा चीजों की जरूरत भी नहीं पड़ती है कम चीजों में जल्दी से बनकर तैयार हो जाता है। इस पराठे में आलू और मूंगफली से स्वाद दोगुना हो जाता है।
सामग्री (Ingredients) –
- Sago साबूदाना (मोटा दाना) – 1/2 कप
- Water पानी – 1/4 कप
- Peanuts मूंगफली – 1/2 कप
- Boiled Potato उबला हुआ आलू – 1
- Some Coriander Leaves थोड़ा सा हरा धनिया
- Green Chilli हरी मिर्च – 2
- Black Pepper Powder काली मिर्च पाउडर – 1 छोटी चम्मच
- Rock Salt सेंधा नमक स्वादानुसार
- Desi Ghee घी – 2 छोटी चम्मच (पराठे सेंकने के लिए)
साबूदाना पराठा बनाने की विधि (How to make Sago Paratha) –
- सबसे पहले आधा कप साबूदाना को एक चौथाई कप पानी डालकर भिगोकर 3 से 4 घंटे तक रख दें ताकि साबूदाना अच्छी तरह फूल जाए। (ध्यान रखें साबूदाना भिगोने के लिए जितनी मात्रा में आप साबूदाना लिये हैं उसका आधा पानी डालकर भिगोएं क्योंकि ज्यादा पानी डालकर भिगोने से साबूदाना गीले हो जाएंगे।)
![](https://www.ammakithaali.com/wp-content/uploads/2023/03/kurkure1-1-1024x576.jpg)
![](https://www.ammakithaali.com/wp-content/uploads/2023/03/kurkure3-1-1024x576.jpg)
- इसके बाद अब गैस पर एक पैन को रखें और इसमें आधे कप मूंगफली को डालकर हल्के मध्यम आंच पर बराबर चलाते हुए भून लें। फिर भूने हुए मूंगफली को एक प्लेट में निकालकर ठंडा कर लीजिए।
- मूंगफली ठंडा होने के बाद इसे मिक्सी जार में दरदरा पीस लीजिए।
![](https://www.ammakithaali.com/wp-content/uploads/2023/03/sabupartha3-1024x576.jpg)
![](https://www.ammakithaali.com/wp-content/uploads/2023/03/sabupartha4-1024x576.jpg)
यह भी पढ़ें – बिल्कुल नए तरीके की सॉफ्ट दानेदार साबूदाने के लड्डू |
- अब एक बड़े बर्तन में भीगे हुए साबूदाना, पीसे हुए मूंगफली, मैश किए हुए उबले आलू, बारीक कटी हुई हरी मिर्च, थोड़ा सा हरा धनिया, काली मिर्च पाउडर, स्वादानुसार सेंधा नमक डालकर सारे चीजों को अच्छे से मिला लीजिए।(मिश्रण में पानी ना डालें अन्यथा मिश्रण गीला हो जाएगा इसलिए सारे चीजों को बिना पानी के अच्छे से मिला लें।)
![](https://www.ammakithaali.com/wp-content/uploads/2023/03/sabupartha5-1024x576.jpg)
![](https://www.ammakithaali.com/wp-content/uploads/2023/03/sabupartha6-1024x576.jpg)
- मिश्रण को तैयार करने के बाद अब इसका छोटे-छोटे भाग में करके लोई बना लें।
- अब पराठा बनाने के लिए बोर्ड या चकले पर एक पालीथीन लगाकर इस पर घी लगाएं।
- फिर पालीथीन पर एक लोई को रखकर इसके ऊपर दूसरा पालीथीन लगाकर हल्के हाथ से पराठा बेल लीजिए।(पालीथीन पर घी लगाकर बेलने से पराठा चिपके नहीं।)
![](https://www.ammakithaali.com/wp-content/uploads/2023/03/sabupartha7-1024x576.jpg)
यह भी पढ़ें – बिना साबूदाना भिगोए सिर्फ 15 मिनट में बनाएं यह टेस्टी खिचड़ी।
- इसी तरीके से सभी लोई का पराठा बेल कर तैयार कर लीजिए।
![](https://www.ammakithaali.com/wp-content/uploads/2023/03/sabupartha8-1024x576.jpg)
- अब पराठा सेकने के लिए गैस पर तवा रखकर इसमें देसी घी लगाकर अच्छे से गर्म करें।
- तवा गरम हो जाए तो इस पर पराठे को डालें और पहले मध्यम आंच पर दोनों तरफ से हल्का सेंक लें।
- इसके बाद पराठे में दोनों तरफ घी लगाकर इसे सुनहरे रंग में होने तक सेंके। फिर पराठे को एक प्लेट में निकाल लें और इसी तरीके से सभी पराठे को सेंक लीजिए।
![](https://www.ammakithaali.com/wp-content/uploads/2023/03/sabupartha9-1024x576.jpg)
- व्रत के लिए स्वादिष्ट साबूदाने का पराठा तैयार है गरमा गरम पराठे को आप हरी चटनी या दही के साथ खाएं और घर में भी सभी को सर्व करें।