व्रत में साबूदाने का नाश्ता लोग ज्यादा बनाते हैं क्योंकि साबूदाने से बना नाश्ता सभी को बहुत ही पसंद होता है। आज हम इस लेख में आपको साबूदाने कच्चे आलू के वड़े बनाना बताएंगे या वड़े बनाने के लिए आपको साबूदाना भिगोने की जरूरत नहीं है यह वड़े को आप बस थोड़े से चीजों में आसानी से बना सकते हैं। अगर व्रत में आप बार-बार एक ही नाश्ता खाकर बोर हो गए हो तो आप इस तरीके से नाश्ते को बनाकर जरूर ट्राई कीजिए यकीन मानिए आपको ये नाश्ता बहुत ही पसंद आएगा। तो आइए देर न करते हुए हम रेसिपी को जानते हैं –
Ingredients सामाग्री –
- Sago साबूदाना – 2/3 cup
- Raw potato कच्चे आलू – 2
- Soaked Samak rice भीगा हुआ समा चावल – 1/2 cup
- Ginger अदरक – 3 (2 inch)
- Tomato टमाटर – 1
- Some coriander leaves कुछ हरी धनिया पत्ती
- Rock salt to taste सेंधा नमक
- Green chilly हरी मिर्च – 2
- Cumin seeds जीरा – 1/2 tsp
- Black pepper powder काली मिर्च पाउडर – 1/2 tsp
- Cumin powder जीरा पाउडर – 1/2 tsp
नाश्ता बनाने की विधि (How to make Nashta) –
- सबसे पहले समा चावल को आधे घंटे के लिए भिगोकर रख दीजिए।
![](https://www.ammakithaali.com/wp-content/uploads/2023/10/sama-1024x576.jpg)
- चावल फूलने के बाद इसे साफ पानी से धोकर छान लें।
- अब गैस पर पैन को रखें इसमें साबूदाने को डालकर मध्यम आंच पर 2 से 3 मिनट तक भून लें।
![](https://www.ammakithaali.com/wp-content/uploads/2023/10/aloo-sabudana-vada1-1024x576.jpg)
- साबूदाने को एक प्लेट में निकालकर ठंडा होने के लिए रख दें।
- अब पैन में मूंगफली को डालें और हल्के मध्यम आंच पर लगातार चलाते हुए अच्छी तरह भूनें ताकि मूंगफली में कच्चापन ना रहे।
![](https://www.ammakithaali.com/wp-content/uploads/2023/10/aloo-sabudana-vada2-1024x576.jpg)
- मूंगफली भूनने के बाद प्लेट में निकाल कर ठंडा कर लीजिए।
यह भी पढ़ें – व्रत के लिए 5 min में बनाए नए स्टाइल का कुरकुरा नाश्ता,जिसके आगे सब नाश्ता फीके लगेंगे।
- अब मिक्सर जार में साबूदाने को महीन पीस लीजिए।
![](https://www.ammakithaali.com/wp-content/uploads/2023/10/aloo-sabudana-vada3-1024x576.jpg)
- पीसने के बाद साबूदाने को बर्तन में निकाल लें।
- अब मिक्सर जार में मूंगफली को डालकर दरदरा पीस लीजिए।
![](https://www.ammakithaali.com/wp-content/uploads/2023/10/aloo-sabudana-vada4-1024x576.jpg)
- अब जार में भीगे हुए समा चावल, कटे हुए कच्चे आलू, अदरक और आधा कप पानी डालकर पीसकर बैटर बना लीजिए।
![](https://www.ammakithaali.com/wp-content/uploads/2023/10/aloo-sabudana-vada6-1024x576.jpg)
- बैटर को एक बड़े बर्तन में निकाल लें।
![](https://www.ammakithaali.com/wp-content/uploads/2023/10/aloo-sabudana-vada7-1024x576.jpg)
- अब बैटर में बारीक कटा हुआ हरा धनिया टमाटर हरी मिर्च, जीरा, सेंधा नमक स्वाद अनुसार, काली मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, पिसे हुए मूंगफली को डालकर सारे चीजों को अच्छे से मिला लीजिए।
![](https://www.ammakithaali.com/wp-content/uploads/2023/10/aloo-sabudana-vada8-1024x576.jpg)
- इसके बाद इसमें पीसा हुआ साबूदाना डालकर अच्छे से मिलाकर मिश्रण तैयार कर लीजिए।
![](https://www.ammakithaali.com/wp-content/uploads/2023/10/aloo-sabudana-vada9-1024x576.jpg)
- अब थोड़े-थोड़े मिश्रण हाथ में लेकर टिक्की के आकार में वड़े बना लीजिए।
![](https://www.ammakithaali.com/wp-content/uploads/2023/10/aloo-sabudana-vada11-1024x576.jpg)
- पहले इसी तरह से पूरे मिश्रण का वड़े बना लें।
यह भी पढ़ें – व्रत वाली कुरकुरी आलू की दही टिक्की घर पर कैसे बनाए |
- अब वड़े तलने के लिए पैन में तेल डालकर अच्छे से गर्म कर लीजिए।
- तेल जैसे ही गर्म हो जाए तो पैन में 6 से 7 वड़े को तेल में डालें या पैन में जितना जगह हो एक बार में उतने वड़े को डाल दीजिए।
![](https://www.ammakithaali.com/wp-content/uploads/2023/10/aloo-sabudana-vada12-1024x576.jpg)
- फिर वड़े को मध्यम आंच पर बराबर अलट पलट कर ऊपर से अच्छी तरह सुनहरे रंग में होने तक फ्राई कर लीजिए।
![](https://www.ammakithaali.com/wp-content/uploads/2023/10/aloo-sabudana-vada13-1024x576.jpg)
- तले हुए वड़े को एक प्लेट में निकाल लें और इसी तरीके से पूरे वड़े को मध्यम आंच पर तल लीजिए।
- साबूदाने के करारे स्वादिष्ट वड़े तैयार है अब आप गरमा गरम वड़े को हरी चटनी के साथ सर्व करें और खुद भी यह स्वादिष्ट वड़े का आनंद ले।
सुझाव (Suggestion) –
- यह वड़े बनाने के लिए साबूदाने को भिगोना नहीं है और ना ही अधिक देर तक भूनना है। साबूदाने को केवल 2 से 3 मिनट तक भूने ताकि इसमें नमी न रहे।
- इसके लिए आप छोटे दाने या बड़े दाने वाले कोई भी साबूदाना ले सकते हैं।
- वड़े को अधिक तेज आंच पर ना फ्राई करें अन्यथा वड़े ऊपर से जल्दी से लाल हो जाएंगे और अंदर तक पक नहीं पाएंगे।