बेसन का लड्डू एक बहुत ही स्वादिष्ट लोकप्रिय मिठाई है यह मिठाई बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को बहुत ही पसंद आता है वैसे तो बेसन के लड्डू आप सभी जरूर खाए होंगे लेकिन इस लेख में हम आपको एक नए तरीके से मूंग दाल बेसन का दानेदार लड्डू की रेसिपी बताने जा रहे हैं। इस लड्डू को बनाने में आपको बेसन भूनने की जरूरत नहीं है और ना ही ज्यादा मेहनत लगेगी। बस थोड़े से चीजों में और कम समय में इस लड्डू को आप आसानी से घर पर बना सकते हैं। इस लड्डू को आप किसी भी त्यौहार पर या फिर अन्य दिनों में जब आपका मीठा खाने का मन हो तो आसानी से बना कर तैयार कर सकते हैं। तो आइए हम इस स्वादिष्ट लड्डू की रेसिपी को जानते हैं –
Ingredients सामाग्री –
- Moong dal मूंग दाल – 1 cup
- Gram flour बेसन – 1 cup
- Turmeric powder हल्दी पाउडर – 1/2 tsp
- Desi ghee देशी घी – 1 tbsp
- Some chopped dry fruits कुछ कटे हुए सुखा मावा
- Sugar powder चीनी पाउडर – 1 cup
लड्डू बनाने की विधि (How to make Laddu) –
- सबसे पहले मूंग दाल को दो से तीन बार साफ पानी से धोकर धूप में सुखा लीजिये।
![](https://www.ammakithaali.com/wp-content/uploads/2024/01/moong-laddu3-1024x576.jpg)
- इसके बाद मूंग दाल को मिक्सर जार में पीसकर महीन आटा बना लीजिए।
![](https://www.ammakithaali.com/wp-content/uploads/2024/01/moong-laddu2-1024x576.jpg)
- मूंग दाल का आटा एक बड़े गहरे बर्तन में निकालें।
यह भी पढ़ें – मिठाई खाने का मन करे तो केवल 5 मिनट में बनाएं सूजी के दानेदार मलाई लड्डू |
- फिर इसमें बेसन, हल्दी पाउडर और पानी डालकर अच्छी तरह फेंटकर गाढ़ा बैटर बना लें।
![](https://www.ammakithaali.com/wp-content/uploads/2024/01/moong-laddu4-1024x576.jpg)
- पानी मिलाकर बैटर को 4 से 5 मिनट तक अच्छी तरह फेंटे ताकि बैटर अच्छी तरह फूलकर हल्का हो जाए।
![](https://www.ammakithaali.com/wp-content/uploads/2024/01/moong-laddu5-1024x576.jpg)
- अब पैन या कड़ाही में तेल डालकर अच्छे से गर्म कर लीजिए।
- इसके बाद चम्मच से थोड़े-थोड़े बैटर उठाकर तेल में डालें।(जिस तरह से पकोड़े फ्राई करते हैं उसी तरह इसे भी फ्राई कर लीजिए।)
![](https://www.ammakithaali.com/wp-content/uploads/2024/01/moong-laddu6-1024x576.jpg)
- पकोड़े को हल्के सुनहरे रंग में होने तक तल लीजिए।
![](https://www.ammakithaali.com/wp-content/uploads/2024/01/moong-laddu7-1024x576.jpg)
- फिर पकोड़े को तेल से छानकर प्लेट में निकाल कर ठंडा कर लीजिए।
- अब पकौड़े को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ लीजिए फिर इसे मिक्सी जार में महीन पीसकर चूरा बना लीजिये।
![](https://www.ammakithaali.com/wp-content/uploads/2024/01/moong-laddu8-1024x576.jpg)
![](https://www.ammakithaali.com/wp-content/uploads/2024/01/moong-laddu9-1024x576.jpg)
- पिसने के बाद बेसन का चूरा एक बर्तन में निकाल लीजिए।
यह भी पढ़ें – 1 कप सूजी से किलो भर बनाएं ऐसी नई स्वादिष्ट मिठाई कि सभी पूछेंगे यह कहां से लाए भाई |
- अब पैन में एक बड़े चम्मच देसी घी डालकर गर्म कीजिए।
- घी जैसे ही गर्म हो जाए तो इसमें कटे हुए काजू बादाम मखाने को डालकर हल्के सुनहरे रंग में होने तक भून लीजिए।
![](https://www.ammakithaali.com/wp-content/uploads/2024/01/moong-laddu10-1024x576.jpg)
- मेवा भूनने के बाद इसमें बेसन का चूरा और चीनी पाउडर डालें फिर इसे हल्के मध्यम आंच पर बराबर चलाते हुए 4 से 5 मिनट तक भून कर मिश्रण को तैयार कर लीजिए।
![](https://www.ammakithaali.com/wp-content/uploads/2024/01/moong-laddu11-1024x576.jpg)
- इसके बाद मिश्रण में आधी छोटी चम्मच इलायची पाउडर डालकर मिला दीजिए इससे लड्डू का टेस्ट बहुत ही बढ़िया बनता है।
![](https://www.ammakithaali.com/wp-content/uploads/2024/01/moong-laddu123-1024x576.jpg)
- अब गैस को बंद करें और मिश्रण को पंखे की हवा में हल्का ठंडा कर लीजिए।
- मिश्रण हल्का ठंडा करने के बाद अब थोड़े-थोड़े मिश्रण को हाथ में लेकर दबा दबा कर इसका गोल लड्डू बना लीजिए। इसके बाद लड्डू को चीनी के बूरा (तगार) में अच्छे से कोट कर लीजिए।
![](https://www.ammakithaali.com/wp-content/uploads/2024/01/moong-laddu124-1024x576.jpg)
![](https://www.ammakithaali.com/wp-content/uploads/2024/01/moong-laddu125-1024x576.jpg)
- तैयार लड्डू को प्लेट में रखें और इसी तरीके से बाकी मिश्रण का भी लड्डू बना लें।
![](https://www.ammakithaali.com/wp-content/uploads/2024/01/moong-laddu126-1024x576.jpg)
- मूंग दाल बेसन का स्वादिष्ट लड्डू तैयार है इसे आप चाहे तुरंत खाएं या फिर किसी स्टील के डिब्बे में भरकर 2 से 3 सप्ताह तक इसके स्वाद का आनंद ले सकते हैं।
सुझाव (Suggestion) –
- ध्यान रखें लड्डू के लिए बैटर को अच्छी तरह फेंटे क्योंकि बैटर जितनी अच्छी तरह फेटेंगे तो पकोड़े तेल में फूले फूले बनेंगे और तेल कम सोखेंगे।
- मेवा आप अपने पसंद के अनुसार और भी ले सकते हैं।
- यदि लड्डू बनाते समय मिश्रण सुखा लगे तो आप उसमें एक दो चम्मच घी और डालकर मिला दें।
- लेकिन मिश्रण में पानी ना डालें अन्यथा लड्डू जल्दी खराब हो जाएगा।