सर्दियों के मौसम शुरू होते ही बाजार में ताजा लाल गाजर बिकने लगते हैं और ऐसे में ठंड के दिनों में घर में सभी की गाजर के हलवे की फरमाइश भी होने लगती है क्योंकि गाजर का हलवा बच्चे बड़े सभी को बहुत ही पसंद आता है। आज हम आपको इस लेख में बिना घिसे गाजर का हलवा बनाने का बहुत ही आसान तरीका बताने जा रहे हैं गाजर का यह हलवा बनाने के लिए आपको गाजर कद्दूकस या काटने की जरूरत नहीं है और न ही इसके लिए आपको मावा की जरूरत पड़ेगी, बिना ज्यादा मेहनत केवल गाजर और दूध से आप इस तरीके से हलवाई जैसा स्वादिष्ट हलवा घर पर बनाएं। यकीन मानिए एक बार अगर इस तरीके से आप हलवा बनाकर खा लेंगे तो आप यही तरीके से बार-बार बनाएंगे और जिसे यह हलवा खिलाएंगे वह भी यह हलवा की रेसिपी बनाने का तरीका आपसे जरुर पूछेगा तो आइए देर न करते हुए हम रेसिपी को बनाना शुरू करते हैं…
Ingredients सामाग्री –
- Carrot गाजर – 1 kg
- Full cream milk फुल क्रीम मिल्क – 1 ltr
- Sugar चीनी – 100 gm
- Desi ghee देशी घी – 2 tbsp
- Some dry fruits कुछ सुखा मावा
- Cardamom powder इलाइची पाउडर – 1/2 tsp
गाजर का हलवा बनाने की विधि (How to make Carrot Halwa) –
- हलवा बनाने के लिए सबसे पहले पूरे गाजर का छिलका छिलकर साफ कर लीजिए।
- फिर गाजर के ऊपर नीचे दोनों किनारे का डंठल काटकर निकाल दीजिए।
![](https://www.ammakithaali.com/wp-content/uploads/2024/02/halwa1-1024x576.jpg)
- अब कुकर में एक चौथाई कप पानी, पूरे गाजर को और लगभग दो बड़े चम्मच दूध डालें।
![](https://www.ammakithaali.com/wp-content/uploads/2024/02/halwa2-1024x576.jpg)
- अब कुकर को गैस पर रखें, ढक्कन लगाकर गाजर को मध्यम आंच पर 5 सीटी आने तक पकाएं।
![](https://www.ammakithaali.com/wp-content/uploads/2024/02/halwa3-1024x576.jpg)
- 5 सिटी बजने के बाद कुकर को गैस से उतारकर ठंडा होने के लिए रख दें।
यह भी पढ़ें – बिल्कुल नय तरीके से रसीला और दानेदार बेसन का हलवा बनाइये पहले कभी नहीं खाया होगा।
- इसके बाद गाजर को मैशर या फिर कोई भी कटोरी से अच्छे से मैश कर लीजिए।
![](https://www.ammakithaali.com/wp-content/uploads/2024/02/halwa7-1024x576.jpg)
- अब कुकर को फिर से गैस पर रखें इसमें आधा कप चीनी डालकर गाजर में अच्छे से मिलाते हुए 3 से 4 मिनट तक चलाते हुए भून लीजिए।
![](https://www.ammakithaali.com/wp-content/uploads/2024/02/halwa8-1024x576.jpg)
- फिर कुकर को उतार कर किनारे रख दीजिए।(हलवा में चीनी आप अपने हिसाब से काम ज्यादा कर सकते हैं।)
- अब गैस पर कड़ाही को रखें इसमें 1 लीटर दूध डालें।
![](https://www.ammakithaali.com/wp-content/uploads/2024/02/halwa4-1024x576.jpg)
- दूध को तेज आंच पर लगातार चलाते हुए गाढ़ा रबड़ी बनने तक पका लीजिए।
![](https://www.ammakithaali.com/wp-content/uploads/2024/02/halwa5-1024x576.jpg)
- जब दूध का गाढ़ा रबड़ी बन जाए तो इसमें पूरे गाजर को डालें फिर इसे मध्यम आंच पर बराबर चलाते हुए 4 से 5 मिनट तक पका लीजिए।
![](https://www.ammakithaali.com/wp-content/uploads/2024/02/halwa10-1024x576.jpg)
![](https://www.ammakithaali.com/wp-content/uploads/2024/02/halwa11-1024x576.jpg)
- 5 मिनट पकाने के बाद हलवा लगभग तैयार है लेकिन बिना मेवा के हलवा अधूरा होता है तो एक छोटी पैन में दो बड़े चम्मच देसी घी डालकर गर्म कीजिए।
यह भी पढ़ें – क्या आप भी जब आटे का हलवा बनाते है तो लपसी जैसी बनती है तो इस तरीके से सही माप के साथ बनाये |
- घी जैसे ही गर्म हो जाए तो इसमें कटे हुए काजू बादाम और किशमिश को डालकर हल्के सुनहरे रंग में फ्राई कर लीजिए।
![](https://www.ammakithaali.com/wp-content/uploads/2024/02/halwa12-1024x576.jpg)
- अब फ्राई किए हुए मेवा और आधी छोटी चम्मच इलायची पाउडर को हलवा में डालकर अच्छे से मिला लीजिए फिर गैस को बंद करें।
![](https://www.ammakithaali.com/wp-content/uploads/2024/02/halwa14-1024x576.jpg)
![](https://www.ammakithaali.com/wp-content/uploads/2024/02/halwa15-1024x576.jpg)
- गाजर का स्वादिष्ट हलवा बनकर तैयार है अब आप हलवा को प्याले में निकालें और फिर सभी को खाने के लिए सर्व कीजिए।
सुझाव (Suggestion) –
- यदि गाजर बड़े-बड़े हैं तो आप उसे दो से तीन टुकड़ों में काटकर कुकर में डालें।
- गाजर को मध्यम आंच पर पांच सीटी आने तक ही पकाए तभी गाजर अच्छे से पकेगा।
- अगर आपके घर में मावा रखा है तो आप दूध की जगह मावा भी ले सकते हैं। उसके लिए पहले मावा को कड़ाही में 2 से 3 मिनट तक भून लीजिये फिर गाजर को डालकर पकाएं।
- हलवा में सूखा मेवा अपने पसंद के अनुसार ले सकते हैं।