भटूरा उत्तर भारत का लोकप्रिय व्यंजन है। तेल में तली हुई और फूली फूली भटूरा की अपनी एक अलग ही पहचान है। भटूरे को छोले के साथ परोसा जाता है। वैसे तो भटूरा बनाने के लिए सूजी, बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर का उपयोग होता है लेकिन इस आर्टिकल में हम बिना सूजी, बेकिंग सोडा और पाउडर के आसान विधि से भटूरे बनाएंगे। आप इस तरह से भटूरे घर पर जरूर बनाएं यकीन मानिए बस थोड़े ही चीजों में बहुत ही बढ़िया फुला फुला मुलायम भटूरा आपका बनेगा और खाने के बाद आपको यह भटूरा बहुत पसंद भी आएगा। तो चलिए देर किस बात की भटूरा बनाना शुरू करते हैं…

सामग्री (Ingredients) –

  • Refined flour मैदा 1 कप
  • Boiled potato उबला हुआ आलू 1
  • Salt to taste नमक स्वादानुसार
  • Curd दही 1/2 कप

भटूरा बनाने की विधि (How to make Bhatura) –

  • सबसे पहले एक बड़े बर्तन में मैदा नमक स्वादानुसार और आलू को कद्दूकस करके डालें। फिर इसमें एक-एक चम्मच करके दही डालकर नरम आटा गूंथ कर तैयार कर लीजिए।
  • इसके बाद मैदा को 25 से 30 मिनट के लिए ढककर रखें ताकि यह अच्छे से फूल कर सैट हो जाये।
  • लगभग आधे घंटे बाद मैदा को मसलकर भटूरे के लिए इसका छोटी-छोटी लोईयां काटकर पेड़े बना लीजिए।
  • अब लोई में सूखा मैदा लगाकर चकला या बोर्ड पर 5 से 6 इंच के व्यास में इसका भटूरा बेल लीजिए।
  • अब भटूरे को तलने के लिए कड़ाही में तेल डालकर पहले अच्छे से गरम करें।
  • तेल गरम होने के बाद इसमें छोटा सा मैदा डालकर चेक करें अगर मैदा तेल की सतह पर तुरंत आ जाए तो समझिए तेल अच्छे से गरम है।
  • अब तेल में एक भटूरा डाले और इसे तेज़ आंच पर धीरे से कलछी या पौना से दाबकर हिलाते हुए तले। इससे भटूरा गुब्बारे जैसा फूल जाएगा।
  • जब भटूरा नीचे की सतह हल्के सुनहरे रंग में हो जाए तो फिर इसे दूसरी तरफ पलटकर हल्के सुनहरे रंग में होने तक तलें।
  • भटूरा तलने के बाद इसे तेल से छानकर प्लेट पर बिछे नैपकिन पर निकालें और इसी तरह से बाकी के भी बचे लोई का भटूरा बनाकर तल लीजिए।
  • फूले फूले मुलायम भटूरा बनकर तैयार है अब आप गरमा गरम भटूरा छोले के साथ खाने के लिए परोसें।

सुझाव (Suggestion) –

  • ध्यान रहे मैदा का आटा लगाते समय पानी ना डालें, दही से ही मैदा गूंथकर आटा लगाएं और आटा एकदम नरम गूंथे। क्योंकि नरम आटा रहेगा तो भटूरा बढ़िया बनेगा।
  • भटूरा बहुत ज्यादा मोटा या बहुत पतला ना बेले। इसे रोटी से हल्का सा मोटा बेलें।
  • भटूरा तलने के लिए तेल पहले अच्छे से गरम करें और फिर भटूरा को तेज आंच पर हल्के सुनहरे रंग में फ्राई करें।
1 Star2 Stars3 Stars4 Stars5 Stars (8 votes, average: 3.38 out of 5)
Loading...