ठेकुआ बिहार और झारखंड की पारंपरिक रेसिपी है यह छठ पर्व पर अवश्य बनाया जाता हैं। ये स्वाद मीठे खस्तेदार इतना बढ़िया लगते हैं कि इसे एक बार जो खाए तो वह इसे खाता ही रह जाए। ठेकुआ को बनाने के लिए ना तो बहुत ज्यादा मेहनत लगती है और ना ही ज्यादा सामग्री की जरूरत पड़ती है थोड़े से चीजों में और कम मेहनत में इसको आप आसानी से घर पर बनाकर खा सकते हैं। तो चलिए हम ठेकुआ बिस्किट की रेसिपी को जानते हैं –
Ingredients सामाग्री –
- Sugar चीनी – 100 gm
- Dry coconut सुखा नारियल – 50 gm
- Saunf सौंफ – 1 tsp
- Wheat flour गेहूं का आटा – 500 gm
- Semolina सुजी – 100 gm
- Desi ghee देशी घी – 3 tbsp
- Milk दूध – 100 ml
ठेकुआ बिस्किट बनाने की विधि (How to make thekua) –
- सबसे पहले मिक्सर जार में चीनी, सूखा नारियल, सौंफ को डालकर महीन पीस लीजिए।
![](https://www.ammakithaali.com/wp-content/uploads/2023/11/thekua1-1024x576.jpg)
- अब एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा, सूजी, पिसे हुए चीनी नारियल और तीन बड़े चम्मच देसी घी डालकर अच्छे से मिला लीजिए।
![](https://www.ammakithaali.com/wp-content/uploads/2023/11/thekua2-1024x576.jpg)
- इसके बाद इसमें थोड़ा थोड़ा दूध डालकर हल्का सख्त आटा गूंथ कर तैयार कर लीजिए।(ध्यान रहे आटा गूंथने के लिए उबला हुआ ठंडा दूध लें।)
![](https://www.ammakithaali.com/wp-content/uploads/2023/11/thekua3-1024x576.jpg)
यह भी पढ़ें – 100% कभी नही फटेंगे अगर यह एक चीज मिलाकर बनायेंगे तो मीठी मठरी एकदम खस्ता और क्रिस्पी बनेंगे |
- आटा गूंथने के बाद अब इसमें से एक बड़े साइज का लोई बनाकर चपटा कर लीजिए।
- फिर बोर्ड या चकले पर थोड़ा सा सूखा आटा लगाएं इसके बाद लोई को मोटे लेयर में गोल आकार बेल लीजिये।
![](https://www.ammakithaali.com/wp-content/uploads/2023/11/thekua4-1024x576.jpg)
- अब घर में रखे कोई भी धारदार छोटी कटोरी या गिलास से इस तरह से ठेकुआ बिस्किट काट लीजिए।
![](https://www.ammakithaali.com/wp-content/uploads/2023/11/thekua5-1024x576.jpg)
- बिस्किट काटने के बाद जो अतिरिक्त(एक्स्ट्रा) कटा हुआ आटा हो उसे दोबारा से बेलकर ठेकुआ बना लें।
- अब ठेकुआ के ऊपर से कांटे वाले चम्मच से इस तरह से धंसा कर निशान लगा दीजिए इससे यह तलते समय फूलेगा नहीं और दिखने में भी अच्छा लगेगा।
![](https://www.ammakithaali.com/wp-content/uploads/2023/11/thekua6-1024x576.jpg)
- पूरे आटे का आप इसी तरह से ठेकुआ बिस्किट बनाकर तैयार कर लीजिए।
- अब ठेकुआ को तलने के लिए कड़ाही में तेल डालकर मध्यम में गर्म कीजिए।
यह भी पढ़ें – 10 मिनट में बिना गैस जलाए ब्रेड से बनी अनोखी और स्वादिस्ट मिठाई की बहुत आसान रेसिपी |
- तेल हल्का गर्म होने के बाद इसमें ठेकुआ को डालें और फिर इसे मध्यम आंच पर बराबर अलटते पलटते ऊपर से अच्छी तरह सुनहरे रंग में होने तक फ्राई कर लीजिए।
![](https://www.ammakithaali.com/wp-content/uploads/2023/11/thekua7-1024x576.jpg)
![](https://www.ammakithaali.com/wp-content/uploads/2023/11/thekua8-1024x576.jpg)
- इसे तेज आंच पर बिल्कुल ना तले मध्यम आंच पर तलने से यह ठेकुआ ऊपर से खस्तेदार बढ़िया बनेगा और अंदर तक अच्छे से पक जाएगा।
- एक प्लेट पर नैपकिन पेपर बिछाए और फिर इस पर सारे ठेकुआ को छानकर निकाल लीजिए।
- खस्तेदार स्वादिष्ट नारियल आटे का ठेकुआ बिस्किट तैयार है ठेकुआ को ठंडा होने के लिए रख दीजिए फिर इसे आप किसी और टाइट कंटेनर डिब्बे जार में भरकर महीने भर तक जब मन हो तो इसे खा सकते हैं।