आज हम इस लेख में आपके लिए सब्जियों से भरा गेहूं के आटे का एकदम मजेदार स्वादिष्ट नाश्ता की रेसिपी साझा करने जा रहे हैं समोसे कचोरी तो सभी ने जरूर खाए होंगे और ये सभी को पसंद भी आता है लेकिन हम जो नाश्ता आपको बताने जा रहे हैं यह बहुत ही स्वादिष्ट कुरकुरा नाश्ता है इस नाश्ते को बनाना भी आसान है सुबह शाम के नाश्ते में आप इसे कभी भी आसानी से बना सकते हैं। अगर इस तरीके से आटे के नाश्ते को आप बनाएंगे तो यकीन मानिए बच्चे बड़े सभी इस नाश्ते को बहुत ही शौक से खाएंगे। तो चलिए देर ना करते हुए हम रेसिपी को बनाना शुरू करते हैं…
Ingredients सामाग्री –
- Raw potato कच्चे आलू – 3
- Carrot गाजर – 1
- Cabbage बंदगोभी – 100 gm
- Some coriander leaves कुछ हरी धनिया पत्ती
- Salt नमक – 1 tsp
Step- 2 –
- Wheat flour गेहूं का आटा – 1 cup
- Semolina सुजी – 2 tbsp Turmeric powder हल्दी पाउडर – 1/4 tsp
- Oil तेल – 1 tbsp
- Ajwain अजवाइन – 1/2 tsp
- Salt to taste नमक स्वादानुसार
Step – 3
- Green chilly हरी मिर्च – 2
- Pasta masala पास्ता मसाला – 1/2 tsp
- Black pepper powder काली मिर्च पाउडर – 1/2 tsp
- Grated ginger garlic कद्दूकस अदरक लहसुन- 1 tsp
- Red chilly powder लाल मिर्च पाउडर – 1/2 tsp
नाश्ता बनाने की विधि (How to make Nashta) –
- सबसे पहले भरावन के लिए कच्चे आलू का छिलका छीलकर उसे कद्दूकस कर लीजिए।
- आलू को पानी में कद्दूकस करें ताकि आलू काले ना हो।
- आलू कद्दूकस करने के बाद साफ पानी से दो तीन बार अच्छे से धो लीजिए जिससे आलू का स्टार्च निकल जाए।
![](https://www.ammakithaali.com/wp-content/uploads/2024/05/aata-roll1-1024x576.jpg)
- फिर आलू को अच्छे से दबाकर सारा पानी निचोड़कर आलू एक बर्तन में निकाल लें।
![](https://www.ammakithaali.com/wp-content/uploads/2024/05/aata-roll2-1024x576.jpg)
- अब कद्दूकस किया हुआ आलू में कद्दूकस किए हुए गाजर, बंद गोभी, हरा धनिया और एक छोटी चम्मच नमक स्वाद अनुसार डालकर अच्छे से मिलाएं।
![](https://www.ammakithaali.com/wp-content/uploads/2024/05/aata-roll3-1024x576.jpg)
- इसके बाद सब्जी को ढक कर एक किनारे 10 मिनट के लिए रख दीजिए जिससे सब्जी पानी छोड़ दें।
- अब एक बर्तन में गेहूं का आटा, सूजी, अजवाइन, तेल और नमक स्वादानुसार डालकर मिलाएं।
![](https://www.ammakithaali.com/wp-content/uploads/2024/05/aata-roll5-1024x576.jpg)
- इसके बाद आटे में थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर हल्का नरम आटा गूंथ कर तैयार कर लीजिए।
![](https://www.ammakithaali.com/wp-content/uploads/2024/05/aata-roll6-1024x576.jpg)
- आटा गूथने के बाद 10 मिनट के लिए ढक कर रख दीजिए ताकि आटा फूल कर सैट हो जाए।
यह भी पढ़ें – 5 मिनट मे 50 से भी ज्यादा समोसे बनाने का एकदम नया आसान तरीका गारंटी है अब बाजार से लेकर नही खायेगे
- 10 मिनट बाद अब सब्जियों का सारा पानी हाथ से दबाकर निचोड़कर निकाल दीजिए।
![](https://www.ammakithaali.com/wp-content/uploads/2024/05/aata-roll8-1024x576.jpg)
- इसके बाद सब्जी में कद्दूकस किया हुआ लहसुन अदरक, बारीक कटी हुई हरी मिर्च, पास्ता मसाला, काली मिर्च पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डालकर सारे चीजों को अच्छे से मिला लीजिए।
![](https://www.ammakithaali.com/wp-content/uploads/2024/05/aata-roll9-1024x576.jpg)
- भरावन तैयार है।
- अब लगभग 10 मिनट के बाद आटे को एक बार अच्छे मसलकर मुलायम कर लीजिए।
- इसके बाद आटे की बड़े-बड़े साइज में लोई बना लीजिए।
![](https://www.ammakithaali.com/wp-content/uploads/2024/05/aata-roll10-1024x576.jpg)
- फिर बोर्ड या चकले पर थोड़ा सूखा आटा लगाए। एक लोई को चपटा करके इसकी पतली पट्टी बेल लीजिये।
![](https://www.ammakithaali.com/wp-content/uploads/2024/05/aata-roll11-1024x576.jpg)
- पट्टी का चारों किनारा इस तरह से काट कर निकाल दीजिए यानी कि इसे काटकर चौकोर आकार में बना लीजिए।
![](https://www.ammakithaali.com/wp-content/uploads/2024/05/aata-roll12-1024x576.jpg)
- पट्टी पर एक से दो चम्मच टोमेटो केचप लगाएं।
- फिर पट्टी पर थोड़ा सा सब्जियों का भरावन फैलाकर रखें।
![](https://www.ammakithaali.com/wp-content/uploads/2024/05/aata-roll13-1024x576.jpg)
- फिर इस तरह से रोल के आकार में मोड़कर पैक कर दीजिए।
![](https://www.ammakithaali.com/wp-content/uploads/2024/05/aata-roll14-1024x576.jpg)
- सभी लोई का इसी तरीके से रोल बना लीजिए।
- एक जाली वाला प्लेट ले इसमें अच्छे से तेल लगा दीजिए ताकि नाश्ता पकाने के बाद इसमें चिपके ना।
- सभी रोल को जाली वाले प्लेट पर रखें।
![](https://www.ammakithaali.com/wp-content/uploads/2024/05/aata-roll15-1024x576.jpg)
- नाश्ते को पकाने के लिए गैस पर एक कड़ाही को रखें इसमें 1 लीटर पानी एक स्टैंड डालें और फिर कड़ाही ढककर पानी गर्म कर लीजिए।
![](https://www.ammakithaali.com/wp-content/uploads/2024/05/aata-roll7-1024x576.jpg)
- पानी गर्म होने के बाद अब स्टैंड पर नाश्ते वाला प्लेट रखें और फिर कड़ाही पर ढक्कन लगाकर नाश्ते को 5 मिनट तक मध्यम आंच पर पका लीजिए।
![](https://www.ammakithaali.com/wp-content/uploads/2024/05/aata-roll16-1024x576.jpg)
- 5 मिनट तक पकाने के बाद नाश्ते को कड़ाही से बाहर निकाल लीजिए।
यह भी पढ़ें – सुबह की जल्दी में न गुथना न बेलना 10 मिनट में ढेरो गोभी के भरवा पराठे बनाने का ये तरीका नही देखा होगा।
- अब अपने हिसाब से नाश्ते को चाकू से छोटे-छोटे पीस में काट लीजिए।
![](https://www.ammakithaali.com/wp-content/uploads/2024/05/aata-roll18-1024x576.jpg)
- अब एक बड़े कटोरे में दो चम्मच मैदा, आधी छोटी चम्मच कुटी हुई लाल मिर्च, एक छोटी चम्मच सफेद तिल, स्वाद अनुसार नमक और थोड़ा सा पानी डालकर पतला घोल बना लीजिए।
![](https://www.ammakithaali.com/wp-content/uploads/2024/05/aata-roll17-1024x576.jpg)
- नाश्ते को तलने के लिए पैन में तेल डालकर अच्छे से गर्म होने के लिए रख दीजिए।
- तेल गर्म होने के बाद नाश्ते को पहले मैदे के घोल में अच्छे से डुबोएं फिर घोल से निकालकर तेल में डालें।
![](https://www.ammakithaali.com/wp-content/uploads/2024/05/aata-roll19-1024x576.jpg)
- पैन में जितना जगह है एक बार में उतने नाश्ते को डाल दीजिए।
![](https://www.ammakithaali.com/wp-content/uploads/2024/05/aata-roll20-1024x576.jpg)
- नाश्ते को मध्यम आंच पर अलट पलट कर ऊपर से सुनहरे रंग में होने तक फ्राई कर लीजिए।
![](https://www.ammakithaali.com/wp-content/uploads/2024/05/aata-roll21-1024x576.jpg)
- नाश्ते तलने के बाद प्लेट में निकाले और इसी तरीके से बाकी नाश्ते को भी फ्राई कर लीजिए।
- गरमा गरम गेहूं के आटे का नाश्ता स्वादिष्ट तैयार है। नाश्ते को आप हरी चटनी या टोमेटो केचप के साथ खाने के लिए सभी को सर्व कीजिए।