यह शरबत रूह अफ़ज़ा सीरप, रोज़बेरी फ्लेवर जेली और क्रिस्टल जेली (या किसी भी फ्रूट जेली) को मिलाकर बनाया जाता है। इसमें दूध, बर्फ और कुछ ड्राई फ्रूट्स भी डाले जाते हैं। यह दिखने में भी बहुत सुंदर लगता है और बच्चों-बड़ों सबको पसंद आता है। खासकर गर्मियों के मौसम के लिए यह शरबत बहुत ही बढ़िया होता है और इसकी रेसिपी बहुत ही आसान है आप इसे घर पर जल्दी से बनाकर तैयार कर सकते हैं। नीचे दिए रेसिपी को ध्यानपूर्वक पढ़ें और आप इसे जरूर बनाकर ट्राई कीजिए।

सामग्री (Ingredients) –

  • Roseberry Jelly Powder रोजबेरी क्रिस्टल जेली पाउडर – 1 पैकेट(रेडीमेड)
  • Corn flour कार्न फ्लोर – 1 छोटी चम्मच
  • Soaked Sago भीगा हुआ साबूदाना – 1 कप
  • Sabja Seeds सब्जा बीज – 2 बड़े चम्मच
  • Milk दूध – 1 लीटर
  • Sugar चीनी – 2 बड़े चम्मच
  • Rooh Afza Syrup रूह अफजा सिरप – 1/2 कप
  • Dry Fruits कुछ कटे हुए मेवा

बनाने की विधि (Method) –

  • सबसे पहले क्रिस्टल जेली पाउडर को पानी में अच्छे से घोल लीजिए।
  • इसके बाद जेली को एक उबाल आने तक पका लें।(रोज़बेरी और क्रिस्टल जेली को पैकेट पर लिखे निर्देश अनुसार बनाकर ठंडा कर लें।)
  • एक थाली में डालकर इसे आधे घंटे के लिए ठंडा होने के रख दें।
  • सेट होने के बाद इन्हें छोटे-छोटे क्यूब्स में काट लें।
  • 2 बड़े चम्मच सब्ज़ा बीज को 10-15 मिनट पानी में भिगो दें।
  • एक कटोरी में एक चम्मच कॉर्न फ्लोर थोड़ा सा पानी डालकर घोल बना लीजिए।
  • गैस पर एक पतीला रखें उसमें 1 लीटर दूध को डालकर अच्छे से उबाल लीजिए।
  • दूध भरने के बाद इसमें कॉर्न फ्लोर का घोल और चीनी डालकर 2 मिनट पका लें।
  • इसके बाद दूध में भीगा हुआ साबूदाना डालें और 3 से 4 मिनट तक पकाएं ताकि साबूदाना अच्छी तरह फूल जाए।
  • अब गैस को बंद करें पतीले को उतार कर अच्छी तरह पंखे की हवा में ठंडा कर लीजिए।
  • ठंडा होने के बाद अब दूध में जेली, भीगे हुए सब्जा बीज, रूह अफजा सिरप, कुछ बर्फ के टुकड़े डालकर अच्छे से मिला लीजिए।
  • ठंडा ठंडा शरबत तैयार है।

गार्निश करें –

  • शरबत को गिलास में भरें।
  • ऊपर कटे ड्राई फ्रूट्स डालकर सजाएं।
  • तुरंत सर्व करें और ठंडा-ठंडा मज़ा लें!
1 Star2 Stars3 Stars4 Stars5 Stars (No Ratings Yet)
Loading...