तिल गुड़ से बनी कोई भी मिठाई हो वह स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है खासकर सर्दियों के मौसम में तिल को खाने से शरीर में गर्माहट आती है। अगर आप चीनी से बनी मिठाई खाने से परहेज करते हैं और आपको कुछ हेल्दी मीठा खाने का मन करता हो तो आज हम जो तिल गुड़ के लड्डू की रेसिपी लेकर आए हैं इसे आप एक बार इस तरीके से बनाकर जरूर खाएं यकीन मानिए यह लड्डू आप सभी को बहुत ही पसंद आएगा। तिल गुड़ से बनी यह लड्डू को बनाना भी बहुत आसान है आप इसे केवल चार चीजों में घर पर आसानी से बना सकते हैं।
सामग्री (Ingredients) –
- Sesame seeds सफेद तिल – आधा कप
- Jaggery गुड़ – 250 ग्राम
- Peanuts मूंगफली – 200 ग्राम
- Desi ghee देसी घी – 1 बड़े चम्मच
तिल गुड़ के लड्डू बनाने की विधि (How to make Til Gud Laddu Recipe) –
- लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले कड़ाही को गैस पर रखें और फिर इसमें आधा कप तिल को डालकर इसे धीमी आंच पर बराबर चलाते हुए तब तक भूनें जब तक कि तिल हल्के सुनहरे रंग में ना हो जाए। जब तिल अच्छे से भून जाएगा तो इसमें से काफी अच्छी खुशबू भी आने लगेगी।
![](https://www.ammakithaali.com/wp-content/uploads/2022/03/til-lddu1-1024x576.jpg)
- तिल को भूनने के बाद अब इसे एक प्लेट में निकाल लीजिए और फिर कड़ाही में एक कप मूंगफली को डालकर इसे भी धीमी आंच पर बराबर चलाते हुए सुनहरे रंग में भूनें, जिससे मूंगफली में कच्चापन ना रहे।
- इसके बाद मूंगफली को एक प्लेट में निकालकर ठंडा होने के लिए रख दें।
- मूंगफली ठंडा होने के बाद इसका छिलका रगड़ कर साफ़ कर दीजिए।
- अब मिक्सी जार में भुने हुए मूंगफली और थोड़ा सा भुना हुआ तिल डालकर इसे अच्छे से बारीक पीस लीजिये।
![](https://www.ammakithaali.com/wp-content/uploads/2022/03/til-lddu2-1024x576.jpg)
![](https://www.ammakithaali.com/wp-content/uploads/2022/03/til-lddu3-1024x576.jpg)
- अब गुड़ की चासनी के लिए कड़ाही में एक बड़े चम्मच देसी घी डालकर पहले हल्का गर्म करें और फिर घी गर्म होने के बाद इसमें गुड़ को डालकर धीमी आंच पर बराबर चलाते हुए गुड़ को पिघलने तक चासनी को पकाएं। जैसे ही गुड़ पूरी तरह से पिघल जाए तो गैस को तुरंत बंद करके कड़ाही को उतार कर नीचे रख दें।
![](https://www.ammakithaali.com/wp-content/uploads/2022/03/til-lddu4-1024x576.jpg)
- अब गुड़ में पिसे हुए मूंगफली तिल और लगभग 2 बड़े चम्मच जितना भुने हुए तिल(थोड़े तिल बचा ले लड्डू के ऊपर से कोट करने के लिए) डालकर इसे अच्छे से गुड़ में मिला लीजिए।
![](https://www.ammakithaali.com/wp-content/uploads/2022/03/til-lddu5-1024x576.jpg)
![](https://www.ammakithaali.com/wp-content/uploads/2022/03/til-lddu6-1024x576.jpg)
- सारे चीजों को अच्छे से गुड़ में मिलाने के बाद अब थोड़े थोड़े मिश्रण हाथ में लेकर आप अपने हिसाब से इसका लड्डू बना लीजिए।
![](https://www.ammakithaali.com/wp-content/uploads/2022/03/til-lddu7-1024x576.jpg)
- लड्डू को बनाने के बाद इसे भुने हुए तिल में ऊपर से कोट कर लीजिए ताकि लड्डू के ऊपर तिल पूरी तरह से चिपक जाए।
![](https://www.ammakithaali.com/wp-content/uploads/2022/03/til-lddu8-1024x576.jpg)
- अब यह तिल गुड़ के लड्डू बनकर तैयार है इस तरह से तिल गुड़ के लड्डू आप घर पर एक बार बनाएं और 20 से 25 दिन तक डिब्बे या कंटेनर में स्टोर करके इसे आराम से खाएं, क्योंकि यह लड्डू जल्दी खराब नहीं होंगे।
सुझाव (Suggestion) –
- गुड़ की चासनी बनाते समय ध्यान रखें कि गुड़ के बाद पिघलने के बाद इसे बहुत देर तक ना पकाएं क्योंकि अगर चासनी को आप ज्यादा देर तक पकाएंगे तो आपके लड्डू काफी टाइट बनेंगे।
- अगर लड्डू आप स्टोर करना चाहते हैं तो इसमें पानी बिल्कुल ना डालें क्योंकि पानी डालने से लड्डू जल्दी खराब हो जाएंगे।
- आप चाहे तो यह लड्डू में कद्दूकस किए हुए सुखा नारियल या फिर बारीक कटे हुए मेवा को भी डाल करके मिला सकते हैं।