मुरमुरा जिसे हम Puffed rice के नाम से भी जानते हैं। मुरमुरे और दही से बने पैनकेक एक बहुत ही आसान रेसिपी है। व्यस्त जीवन में हम सुबह शाम के नाश्ते के लिए कुछ झटपट नाश्ता ही बनाने की सोचते हैं। अगर समय कम है और कम तेल में बना नाश्ता खाने का मन हो तो मुरमुरे का यह पैनकेक जरूर बनाएं। क्योंकि इसे बनाने में बहुत ही कम तेल लगता है और कम समय में यह नाश्ता आसानी से बनकर तैयार भी हो जाता है। मुरमुरे से बने इस नाश्ते को बच्चे और बड़े सभी बहुत ही चाव से खाएंगे, क्योंकि यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता हैं। तो आइए मुरमुरे का नाश्ता बनाना शुरू करते हैं…

Ingredients सामाग्री –

  • Murmura मुरमुरा – 2 cup
  • Dahi दही – 100gm
  • Raw potato कच्चे आलू – 1
  • Chopped onion प्याज – 1
  • Chopped tomato टमाटर
  • Chopped capsicum शिमला मिर्च
  • Some chopped spinach पालक
  • Chopped green chilly हरी मिर्च – 2
  • Chaat masala चाट मसाला -1 tsp
  • Salt नमक – 1 tsp to taste
  • Grated ginger अदरक – 1 tsp
  • Red chilly flakes कुटी हुई लाल मिर्च- 1 tsp
  • Eno ईनो – 1

For tadka तड़का के लिए सामाग्री –

  • Oil तेल – 2 tsp
  • Mustard seeds सरसो दाना – 1 tsp
  • Cumin seeds जीरा – 1 tsp
  • Some curry leaves कुछ करी पत्ता

मुरमुरे के पैनकेक बनाने की विधि (How to make Murmura pancake recipe) –

  • नाश्ता बनाने के लिए सबसे पहले मुरमुरे को पानी से अच्छे से साफ कर लें और फिर इसे छन्ने में डालकर पानी से छान लीजिए। इससे मुरमुरे फूलकर मुलायम हो जाएंगे।
  • अब एक बर्तन में एक कप सूजी, आधा कप दही और लगभग 2 से 3 बड़े चम्मच पानी डालकर अच्छे से मिलाएं। इसके बाद सूजी को ढककर 5 मिनट के लिए एक साइड में रखें ताकि सूजी अच्छे से फूल जाए।
  • लगभग 5 मिनट के बाद सूजी को मिक्सर जार में थोड़े से पानी डालकर पीस लीजिए।
  • इसके बाद फिर मिक्सर जार में एक कटा हुआ कच्चा आलू, मुरमुरे और थोड़े से पानी डालकर पीस लें।
  • मुरमुरे, आलू को पीसने के बाद इसे सूजी में डालकर अच्छे से मिलाकर इसका गाढ़ा बैटर बनाएं।
  • इसके बाद बैटर में बारीक कटा हुआ प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च, थोड़ा सा हरा धनिया, थोड़ा सा बारीक कटा हुआ पालक, दो कटी हुई हरी मिर्च, 1 छोटी चम्मच चाट मसाला, एक छोटी चम्मच कुटी हुई लाल मिर्च, एक चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक और नमक स्वाद अनुसार डालकर सारे चीजों को अच्छे से बैटर में मिला लीजिए।
  • अब गैस पर तड़का पैन को रखें और इसमें 2 चम्मच तेल डाल कर अच्छे से गर्म करें।
  • तेल गरम होने के बाद पैन में एक छोटी चम्मच राई और एक छोटी चम्मच जीरा डाल कर अच्छे से चटकने तक भूनें, जिससे राई में कच्चापन ना रहे। फिर इसमें थोड़े से करी पत्ता डालकर हल्का सा भूनें।
  • इसके बाद तड़का को बैटर में डालकर मिला लें और फिर इसी में एक पाउच इनो(Eno) डालकर अच्छे से मिलाएं। इनो को डालने से पैनकेक फुले फुले और अंदर से जालीदार बनेंगे।
  • अब पैन केक बनाने के लिए पैन में पहले थोड़ा सा तेल लगाकर चिकना करें और फिर पैन में बैटर को डालकर सेट करें।
  • इसके बाद पैन के ऊपर ढक्कन लगाकर इसे 2 से 3 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं।
  • लगभग 2 से 3 मिनट तक पैन केक एक तरफ अच्छे से पकने के बाद ढक्कन को हटाएं और नाश्ते के ऊपर पहले थोड़ा सा तेल लगाएं ताकि यह दूसरी तरफ भी अच्छे से सीक जाए।
  • इसके बाद इसे दूसरी तरफ पलटकर फिर से 2 से 3 मिनट तक ढककर पकाएं।(एक पैनकेक को दोनो तरफ अच्छे से पकाने में लगभग 5 से 6 मिनट लग जाते हैं।)
  • मुरमुरे का पैन केक बनकर तैयार है। अब इसे आप गरमा गरम हरी चटनी टमाटर या टोमेटो केचप के साथ खाने के लिए परोसिए।

सुझाव (Suggestion) –

  • मुरमुरे के पैनकेक के लिए बैटर बहुत पतला ना बनाएं, इसे हल्का गाढ़ा बनाएं। क्योंकि बैटर गाढ़ा रहने से नाश्ता फुला फुला अच्छा बनेगा।
  • इनो की जगह आप चाहे तो इसमें आधी छोटी चम्मच बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा मिलाकर डाल सकते हैं। उससे भी यह नाश्ता अच्छा बनता है।
  • पैन केक को धीमी आंच पर ही पकाएं, बहुत तेज आंच पर इसे बिल्कुल ना पकाएं। क्योंकि तेज आंच पर यह अंदर तक अच्छे से पक नहीं पाएंगे।
1 Star2 Stars3 Stars4 Stars5 Stars (18 votes, average: 2.50 out of 5)
Loading...