किशमिश अंगूर से बनता है यह तो लगभग सभी जानते होंगे। लेकिन घर पर किशमिश कैसे बनाया जाए आज इस आर्टिकल में हम आपको यह बताएंगे। होममेड किशमिश बनाना बहुत ही आसान होता है अगर घर में आपके ज्यादा अंगूर पड़े हैं या फिर अंगूर सस्ते बिक रहे हैं तो आप इस तरीके से घर पर आसानी से अंगूर की किशमिश बना सकते हैं। तो आइए किशमिश बनाना हम शुरू करते हैं…

सामग्री (Ingredients) –

  • Grapes अंगूर – 500 ग्राम
  • Water पानी – 2 कप

किशमिश बनाने की विधि (How to make Kismis) –

  • किशमिश बनाने के लिए सबसे पहले अंगूर को अच्छे से पानी से धोएं।
  • अब गैस पर कड़ाही को रखें और इसमें दो कप पानी डालें। फिर इसमें एक स्टैंड या कटोरी या प्लेट को रखें।
  • इसके बाद एक थाली में पूरे अंगूर को डालकर इसे स्टैंड के ऊपर रखें और फिर कड़ाही के ऊपर ढक्कन लगाकर अंगूर को भाप में 8 से 10 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं। अंगूर का रंग(कलर) जब चेंज हो जाएगा तो समझ लीजिए अंगूर पक चुके हैं।
  • लगभग 10 मिनट के बाद जब अंगूर का रंग बदल जाए तो फिर गैस को बंद करें और इसे कड़ाही से बाहर निकल कर हल्का ठंडा होने के लिए रख दें।
  • इसके बाद पलंग या जमीन पर सूती कपड़े को बिछाकर पूरे अंगूर को डालकर फैलाएं और 2 से 3 दिन तक तेज धूप में सुखाएं। धूप तेज रहेंगे तो अंगूर 2 दिन से कम समय में ही सूख जाएंगे और अगर धूप हल्के रहेंगे तो अंगूर सूखने में 3 से 4 दिन लग जाएंगे।
  • अंगूर धूप में अच्छे से सूखने के बाद ये किशमिश बन जाएंगे। फिर इसे आप किसी डिब्बे या जार में भरकर के लंबे समय तक स्टोर करें और जब आप घर पर कोई मीठी डिश बनाएं तो उसमें आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

सुझाव (Suggestion) –

  • किशमिश के लिए अंगूर एकदम मीठे लें, क्योंकि अंगूर मीठे रहेंगे तो किशमिश भी मीठे अच्छे बनेंगे।
  • अंगूर को पॉलिथीन पर डालकर ना फैलाएं। इसे कपड़े पर ही फैलाएं क्योंकि कपड़े पर अंगूर जल्दी सुखेंगे।
1 Star2 Stars3 Stars4 Stars5 Stars (11 votes, average: 3.18 out of 5)
Loading...