फल में केला तो लगभग सभी खाए होंगे लेकिन केले से बनी मिठाई शायद ही आपने बनाकर खाया होगा। केले की बर्फी बहुत ही स्वादिष्ट आसान और हेल्दी मिठाई है। अगर घर में पके हुए केले रखे हैं तो आप उसे फेंके ना, इस तरीके से बिना झंझट बस थोड़े ही चीजों से कम समय में यह मिठाई को बना सकते हैं। इस मिठाई की सबसे खास बात यह है कि यह जल्दी खराब नहीं होगा, इसे आप एक बार बनाकर हफ्ते भर तक खा सकते हैं।
Ingredients सामग्री –
- Banana केला – 4
- Desi ghee देशी घी – 5 – 6 tbsp
- Some dry fruits कुछ सूखा मावा
- Wheat flour गेहूं का आटा- 200gm
- Suji सूजी- 1 tbsp
- Jaggery गुड़ – 150 gm
मिठाई बनाने की विधि (How to make banana sweet) –
- सबसे पहले सभी केले का छिलका उतारकर एक बर्तन में अच्छे से मैश कर लीजिए।

- अब गैस पर कड़ाही को रखकर इसमें दो बड़े चम्मच देसी घी डालकर गरम करें।
- घी जैसे ही गरम हो जाए तो इसमें काजू और बादाम को डालकर हल्के सुनहरे रंग में भून लें और फिर इसे एक प्लेट में निकाल कर ठंडा होने के लिए रख दें।

- इसके बाद काजू बादाम को मिक्सर जार में दरदरा पीस लें।

- अब कड़ाही में तीन चम्मच घी डालें और फिर इसमें गेहूं का आटा, सूजी डालकर धीमी आंच पर बराबर चलाते हुए हल्के सुनहरे रंग में होने तक भूनें, जिससे आटे में से अच्छी खुशबू आने लगे और इसमें कच्चापन बिल्कुल ना रहे।

- आटा भूनने के बाद इसे भी एक प्लेट में निकाल लीजिए।
- अब कड़ाही में एक चम्मच घी डालें और फिर इसमें मैश किए हुए केले को डालकर मध्यम आंच पर 3 से 4 मिनट तक पकाएं और फिर इसे भी प्लेट में निकाल लें।

- अब चासनी के लिए कड़ाही में एक चम्मच घी डालें। इसके बाद इसमें गुड़ और थोड़ा सा पानी डालकर गुड़ को अच्छे से गलाकर चासनी बना लीजिए।(सिर्फ गुड़ को घुलने तक चासनी पकाएं।)

- गुड़ जैसे ही घुल जाए तो इसमें भुना हुआ आटा, केला, मेवा सारे चीजों को हल्के मध्यम आंच पर अच्छे से मिलाते हुए तब तक पकाएं जब तक कि यह अच्छे से पककर बर्फी जमने लायक ना हो जाए। फिर इसके बाद गैस को बंद करें।

- अब बर्फी को जमाने के लिए एक प्लेट या थाली में पहले तेल लगाकर चिकना करें।
- फिर इसमें पूरे बर्फी को डालकर एक बराबर थोड़े मोटे लेयर में जमाकर सेट करें। इसके बाद ऊपर से थोड़े से कटे हुए मेवा लगाकर चिपकाएं। फिर बर्फी को जमने के लिए 1 से 2 घंटे पंखे की हवा में रख दीजिए।

- बर्फी जब अच्छे से जमकर टाइट हो जाए तो फिर इसे आप अपने हिसाब से चाकू से छोटे-छोटे पीस में काट लीजिए।

- केले की बर्फी तैयार है। अब आप यह मुलायम स्वादिष्ट मिठाई के स्वाद का आनंद लीजिए।
सुझाव (Suggestion) –
- ध्यान रखें आटे को अच्छी तरह से भूनें ताकि आटे में कच्चापन ना रहे। आटा अच्छे से भूना रहेगा तो मिठाई स्वादिष्ट बनेगा।
- चासनी बनाते समय गुड़ को गलाकर चासनी बहुत ज्यादा देर तक ना पकाएं, क्योंकि चासनी ज्यादा देर तक पकाने से मिठाई टाइट बनेगा।






























(2 votes, average: 4.00 out of 5)
Loading...

















