कच्चे आम की लौंजी और छुन्दा बहुत ही आसान रेसिपी होती है। अगर घर में सब्जी नहीं बनी है या फिर सब्जी आप नहीं बनाना चाहते हैं तो आप कच्चे आम की लौंजी और छुन्दा से ही रोटी पराठे को खा सकते हैं। गर्मियों के मौसम में बाजार में जब कच्चे आम एकदम हरे और ताजे दिखने लगते हैं तो इसे देखते ही कुछ ना कुछ रेसिपी बनाने का ख्याल आ जाता है। अगर गर्मियों के मौसम में आपको सब्जी खाने का मन ना करें तो आप कच्चे आम की रेसिपी जरूर बनाएं। ये जल्दी खराब भी नहीं होते हैं इसे आप एक बार बनाकर फ्रीज में स्टोर करके 8 से 10 दिन तक आराम से रोटी पराठे और पूड़ी के साथ खा सकते हैं।

Ingredients सामग्री –

  • Raw mango कच्चे आम – 3
  • Mustard oil सरसो तेल – 1 tsp
  • Cumin seeds जीरा – 1 tsp
  • Red chilly powder लाल मिर्च पाउडर – 1/2 tsp
  • Turmeric powder हल्दी पाउडर – 1/2 tsp
  • Jaggery गुड़ – 100gm
  • Black salt काला नमक – 1/2 tsp
  • Cumin powder जीरा पाउडर – 1/2 tsp
  • Garam masala गरम मसाला – 1/2 tsp

2nd recipe ingredients दूसरी रेसिपी की सामाग्री –

  • Raw mango कच्चा आम – 3
  • Mustard oil सरसो तेल – 1 tsp
  • Fennel seeds सौंफ – 1 tsp
  • Kalonji कलोंजी – 1/2 tsp
  • Sugar चीनी – 100gm
  • Black salt काला नमक – 1/4 tsp

कच्चे आम की दो तरह की नई रेसिपी (2 new recipe of Raw mango) –

कच्चे आम का छुन्दा बनाने की विधि (How to make Raw mango chhunda recipe) –

  • सबसे पहले कच्चे आम को पानी से धोएं और फिर इसका छिलका छीलकर उतार लीजिए।
  • इसके बाद आम को कद्दूकस करें और अगर आम के गुठलियां नरम है तो उसे भी बीज निकालकर चाकू से काट लें।

  • अब गैस पर कड़ाही को रखें और इसमें एक चम्मच सरसों का तेल डालकर पहले अच्छे से गर्म करें।
  • जैसे ही तेल गरम हो जाए तो इसमें एक छोटी चम्मच जीरा डालकर भूनें और फिर इसके बाद आधी छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधी छोटी चम्मच हल्दी पाउडर और लगभग एक बड़े चम्मच पानी डालकर मसाले को 25 से 30 सेकंड तक पकाएं, जिससे हल्दी पाउडर में कच्चापन ना रहे।
  • फिर मसाले में कद्दूकस किए गए आम को डालकर मिलाएं।
  • इसके बाद इसमें 100gm गुड़, आधी छोटी चम्मच काला नमक, आधी छोटी चम्मच जीरा पाउडर और आधी छोटी चम्मच गरम मसाला पाउडर डालकर सारे चीजों को अच्छे से मिलाते हुए लगभग 2 मिनट तक पकाएं। फिर इसमें थोड़ा सा पानी डालकर बराबर चलाते हुए 2 से 3 मिनट तक और पकाएं। जिससे आम के साथ गुड़ भी इसमें पूरी तरह से गलकर अच्छे से पक जाए।
  • अब आम का छुन्दा बनकर तैयार है तो अब गैस को बंद करें और इसे अच्छे से ठंडा होने के लिए रख दें।
  • ठंडा होने के बाद आम का छुन्दा आप कांच के जार या कंटेनर में भरकर फ्रिज में स्टोर करें और जब आपको खाने का मन हो तो इसे आप रोटी, पराठे, पूरी के साथ खाएं।

कच्चे आम की लौंजी बनाने की विधि (How to make Raw mango launji recipe) –

  • आम की लौंजी बनाने के लिए पहले सभी आम का छिलका छील लें और फिर इसे छोटे-छोटे लंबे पीस में काट लीजिए।
  • अब गैस पर कड़ाही को रखें और इसमें एक चम्मच सरसों का तेल डालकर पहले अच्छे से गर्म करें।
  • तेल गरम होने के बाद तो इसमें एक छोटी चम्मच सौंफ और एक छोटी चम्मच कलौंजी डालकर अच्छे से भूनें।
  • इसके बाद इसमें कटे हुए कच्चे आम को डालकर धीमी आंच पर 1 से 2 मिनट तक फ्राई करें।
  • आम को फ्राई करने के बाद अब इसमें 100 ग्राम चीनी और एक चौथाई का पानी डालकर अच्छे से सारे चीजों में मिलाते हुए चीनी को गलने तक पकाएं।
  • अब इसमें आधी छोटी चम्मच काला नमक डालकर मिलाएं और फिर कड़ाही के ऊपर ढक्कन लगाकर लौंजी को 2 से 3 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं।
  • आम की लौंजी बनकर तैयार है। अब गैस को बंद करके लौंजी को गैस से उतार कर ठंडा होने के लिए रख दें।
  • ठंडा होने के बाद अब लौंजी को भी आप किसी कांच के जार में भरकर स्टोर करें और जब आपको खाने का मन हो तो इसे भी आप रोटी, पराठे, पूरी और समोसा कचोरी के साथ भी खा सकते हैं। इसे आप चाहे तो घर आए मेहमानों को भी खाने की थाली में लगाकर परोस सकते हैं।

सुझाव (Suggestion) –

  • छुन्दा के लिए आम को बहुत बारीक कद्दूकस ना करें, क्योंकि ज्यादा बारीक कद्दूकस रहेंगे तो आम पकाते समय गल जाएंगे।
  • आम का छुंदा में आप चाहे तो गुड़ की जगह चीनी डाल सकते हैं और आम की लौंजी में चीनी की जगह आप गुड़ भी डाल सकते हैं।
  • आम की इस रेसिपी में गुड़ और चीनी की मात्रा आप अपने हिसाब से कम या ज्यादा ले सकते हैं।
1 Star2 Stars3 Stars4 Stars5 Stars (11 votes, average: 3.09 out of 5)
Loading...