फूल गोभी की भरवा कचोरी एक स्वादिष्ट, कुरकुरी और मसालेदार उत्तर भारतीय नाश्ता है। इसमें बाहर से करारी मैदे की परत होती है और अंदर मसालेदार गोभी-आलू का स्वादिष्ट भरावन भरा होता है। यह कचोरी खासकर सर्दियों में बहुत पसंद की जाती है और इसे चाय, हरी चटनी या इमली की चटनी के साथ परोसा जाता है। यह घर पर बनने वाली बाजार जैसी कुरकुरी कचोरी होती है।

Ingredients सामाग्री –

  • Maida मैदा – 2 cup
  • Salt to taste नमक स्वादानुसार
  • Ajwain अजवाइन – 1 tsp
  • Oil तेल – 2 tbsp

Step – 2

  • Oil तेल – 1 tbsp
  • Cumin seeds जीरा – 1 tsp
  • Coriander seeds धनिया – 1 tsp
  • Ginger अदरक – 1 tsp
  • Onion प्याज – 1
  • Red chilly लाल मिर्च – 2
  • Coriander powder धनिया पाउडर – 1 tsp
  • Red chilly powder लाल मिर्च पाउडर – 1 tsp
  • Turmeric powder हल्दी पाउडर – 1 tsp
  • Garam masala गरम मसाला – 1 tsp
  • Mango powder आमचूर पाउडर – 1 tsp
  • Salt to taste नमक स्वादानुसार
  • Kasuri methi कसूरी मेथी – 1 tsp
  • Boiled potato उबले आलू – 2
  • Some coriander leaves कुछ हरी धनिया पत्ती

बनाने की विधि –

आटा तैयार करें –

  • एक परात में मैदा, नमक, अजवाइन और तेल डालकर अच्छे से मिक्स करें।
  • थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए नरम आटा गूथ लें।
  • आटे को ढककर 10–12 मिनट के लिए आराम करने दें।

यह भी पढ़ें – सब्जियों से भरी हुई एकदम कम तेल में बना बहुत ही टेस्टी और हैल्दी नाश्ता |

भरावन तैयार करें –

  • कढ़ाई में तेल गरम करें, जीरा डालें।
  • अब दरदरा धनिया, अदरक और प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें।
  • फिर सारी सूखी मसाले डालें और धीमी आंच पर भूनें।
  • अब कद्दूकस की हुई गोभी, उबले आलू और नमक और हरा धनिया डालें।
  • मध्यम आंच पर तब तक भूनें जब तक भरावन सूखा और खुशबूदार न हो जाए।
  • अंत में कसूरी मेथी मिलाकर गैस बंद कर दें।
  • भरावन ठंडा होने दें।

कचोरी बनाएं –

  • आटे की छोटी-छोटी लोइयाँ बना लें।
  • एक लोई को हल्का बेलें, बीच में भरावन रखें।
  • किनारों को मोड़कर बंद करें और हल्का दबाकर चपटी कचोरी बना लें।

यह भी पढ़ें – सुबह नाश्ते की टेंशन खत्म बस पानी में घोलो और 6 मिनट में चीला बनाओ |

कचोरी तलें –

  • कढ़ाई में तेल गरम करें।
  • मध्यम आंच पर कचोरियाँ डालकर धीमी-मध्यम आंच पर सुनहरी और कुरकुरी होने तक तलें।
  • कचोरी को नैपकिन पेपर पर निकाल लें।

परोसने का तरीका –

  • गरमागरम फूल गोभी की भरवा कचोरी को हरी धनिया की चटनी, इमली की मीठी चटनी या गरम चाय के साथ परोसें।

खास टिप्स –

  • गोभी को धोकर अच्छे से निचोड़ लें, नहीं तो भरावन गीला हो जाएगा।
  • कचोरी को हमेशा धीमी आंच पर तलें, तभी कुरकुरी बनेंगी।
  • चाहें तो मैदे की जगह आधा गेहूं का आटा भी मिला सकते हैं।
1 Star2 Stars3 Stars4 Stars5 Stars (No Ratings Yet)
Loading...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here