गोभी की तहरी उत्तर भारत की एक पारंपरिक और बेहद स्वादिष्ट एक-पॉट रेसिपी है। यह पुलाव की तरह दिखती जरूर है, लेकिन इसका देसी स्वाद और सरसों के तेल की खुशबू इसे खास बनाती है। इसमें चावल, गोभी और अन्य सब्जियों को मसालों के साथ पकाया जाता है, जिससे हर दाना खुशबूदार और स्वाद से भरपूर बनता है।
यह रेसिपी हल्की होने के साथ-साथ पौष्टिक भी है, इसलिए इसे लंच या डिनर किसी भी समय बनाया जा सकता है। दही, रायता या सलाद के साथ इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है।

Ingredients –

  • Basmati Rice बासमती चावल – 1 cup
  • Mustard oil सरसों तेल – 2 tbsp
  • Spices खड़े मसाले (जीरा, तेजपत्ता, काली मिर्च, लौंग)
  • Onion प्याज – 2
  • Grated garlic ginger कद्दूकस लहसुन अदरक – 1 tsp
  • Tomato टमाटर – 2
  • Red chilli powder लाल मिर्च पाउडर – 1 tsp
  • Cumin powder जीरा पाउडर – 1 tsp
  • Coriander powder धनिया पाउडर – 1 tsp
  • Turmeric powder हल्दी पाउडर – 1 tsp
  • Garam masala गरम मसाला पाउडर – 1 tsp
  • Vegetables कटे हुए सब्जी (आलू, फूल गोभी, गाजर)
  • Salt to taste नमक स्वादानुसार
  • Green Peas हरी मटर – 1 cup
  • Water पानी – 2 cup
  • Green chilli हरी मिर्च – 2
  • Some coriander leaves थोड़ा सा हरा धनिया

बनाने की विधि (Method) –

चावल तैयार करें –

  • बासमती चावल को 2–3 बार पानी बदलकर अच्छी तरह धो लें और फिर 10–15 मिनट के लिए भिगोकर रख दें।

मसाले भूनें –

  • गैस पर एक बड़े पतीले या कुकर में सरसों का तेल गरम करें। तेल से हल्का धुआँ उठे तो खड़े मसाले डालें।
  • अब कटे हुए प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें। फिर अदरक-लहसुन डालकर खुशबू आने तक भूनें।

यह भी पढ़ें – हरी सब्जियों से भरा हुआ चावल के आटे से बना टेस्टी चटपटा नाश्ता | Chawal ke Aate ka nasta

टमाटर और सूखे मसाले –

  • अब टमाटर डालें और नरम होने तक पकाएँ।
  • इसके बाद लाल मिर्च, हल्दी, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर और गरम मसाला डालकर तेल छोड़ने तक भूनें।

सब्ज़ियाँ डालें –

  • कटे हुए आलू, फूलगोभी, गाजर और हरी मटर डालकर 2–3 मिनट हल्का भूनें।

चावल पकाएँ –

  • भीगे हुए चावल डालकर हल्के हाथ से मिलाएँ।
  • अब नमक और पानी डालें, ढककर मध्यम आंच पर 15–20 मिनट तक पकने दें, जब तक चावल और सब्ज़ियाँ पूरी तरह गल न जाएँ।

यह भी पढ़ें – मैंने बनाया सिर्फ एक कच्चे आलू और गेहूं के आटे से बनाएं चटपटा क्रिस्पी नाश्ता | Aata crispy nashta

अंतिम टच –

  • गैस बंद करके ऊपर से हरी मिर्च और हरा धनिया डालें।
  • हल्के से चलाकर 5 मिनट ढक दें।

परोसने का तरीका –

  • गरमागरम गोभी की तहरी को बूंदी रायता, सादा दही या सलाद के साथ परोसें।
  • सरसों के तेल और मसालों की खुशबू इसे बेहद लाजवाब बना देती है।
1 Star2 Stars3 Stars4 Stars5 Stars (No Ratings Yet)
Loading...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here