भीगा हुआ पोहा और कद्दूकस किए कच्चे आलू से बना यह चटपटा चीला एक आसान, झटपट और बेहद स्वादिष्ट नाश्ता है। बाहर से कुरकुरा और अंदर से नरम यह चीला बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है। इसमें पोहा, आलू और बेसन का बेहतरीन मेल होता है, जो इसे पौष्टिक भी बनाता है। सुबह के नाश्ते या शाम की चाय के साथ हरी चटनी और टमाटर सॉस के साथ परोसें—स्वाद दोगुना हो जाएगा।

Ingredients सामाग्री –

  • Poha पोहा – 1 cup
  • Raw potato कच्चे आलू – 2
  • Gram flour बेसन – 100 gm
  • Tomato टमाटर – 1
  • Green chilly हरी मिर्च
  • Some curry leaves कुछ करी पत्ता
  • Onion प्याज – 1
  • Black pepper powder काली मिर्च पाउडर – 1 tsp
  • Salt to taste नमक स्वादानुसार
  • Red chilly powder लाल मिर्च पाउडर – 1 tsp
  • Turmeric powder हल्दी पाउडर – 1/2 tsp
  • Coriander powder धनिया पाउडर – 1 tsp
  • Cumin powder जीरा पाउडर – 1/2 tsp

बनाने की विधि (Recipe) –

पोहा तैयार करें –

  • पोहा को पानी से धोकर 5 मिनट के लिए भिगो दें। फिर हल्के हाथ से निचोड़ लें।
  • कच्चे आलू को भी कद्दूकस करें फिर साफ पानी से धोकर सारा पानी निचोड़कर निकाल लें।

यह भी पढ़ें – रोज का वही गोभी का पुराना नाश्ता खाकर बोर हो जाए तो 2 मिनट में यह क्रिस्पी नाश्ता बनाएं |

मिश्रण बनाएं –

  • एक बड़े बाउल में भीगा हुआ पोहा, कद्दूकस किया आलू, बेसन, प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और करी पत्ता डालें।

मसाले मिलाएं –

  • इसमें नमक, हल्दी, लाल मिर्च, काली मिर्च, धनिया पाउडर और जीरा पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
  • जरूरत हो तो 1–2 चम्मच पानी डालकर मध्यम गाढ़ा बैटर तैयार करें।

यह भी पढ़ें – सब्जियों से भरी हुई एकदम कम तेल में बना बहुत ही टेस्टी और हैल्दी नाश्ता |

चीला सेंकें –

  • तवा गरम करें, थोड़ा तेल लगाएं।
  • एक करछी बैटर डालकर गोल फैलाएं।
  • मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंक लें।

परोसें

  • गरमागरम चीला हरी धनिया चटनी या टमाटर सॉस के साथ परोसें।

टिप्स

  • ज्यादा कुरकुरे चीले के लिए बैटर पतला न रखें।
  • स्वाद बढ़ाने के लिए थोड़ा हरा धनिया या अदरक भी मिला सकते हैं।
  • बच्चे पसंद करें तो मिर्च कम रखें।
1 Star2 Stars3 Stars4 Stars5 Stars (No Ratings Yet)
Loading...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here