कच्चे आलू का मंचूरियन एक स्वादिष्ट देसी-चाइनीज़ स्नैक है जो खासकर बच्चों और स्ट्रीट फूड पसंद करने वालों को बहुत पसंद आता है। इसमें कद्दूकस किए हुए कच्चे आलू से बॉल्स बनाए जाते हैं और चाइनीज़ स्टाइल सॉस में पकाया जाता है। इसको बनाना बहुत ही आसान है और स्वाद में भी बहुत लाजवाब होता है अगर बच्चे मंचूरियन खान की जिद करें तो इस तरह से घर पर आलू मंचूरियन बनाकर उन्हें खिला सकते हैं। तो आइए हम इसकी रेसिपी को जानते हैं –
Ingredients सामग्री –
- Raw potato कच्चे आलू – 6
- Salt to taste नमक स्वादानुसार
- Red chilly powder लाल मिर्च – 1 tsp
- Grated ginger garlic लहसुन अदरक – 1 tsp
- Black pepper powder काली मिर्च पाउडर – 1 tsp
- Some coriander leaves थोड़ा सा हरा धनिया
- Corn flour कार्न फ्लोर – 2 tsp
- Rice flour चावल का आटा – 100 gm
Step – 2
- Oil तेल – 1 tbsp
- Cumin seeds जीरा – 1 tsp
- Onion प्याज – 1
- Capsicum शिमला मिर्च- 1
- Carrot गाजर – 1
- Salt to taste नमक स्वादानुसार
- Red chilly लाल मिर्च- 2
- Tomato ketchup टोमैटो केचप – 1 tbsp
- Green chilli sauce चिली सॉस – 1 tbsp
- Soya sauce सोया सॉस – 1 tbsp
- Vinegar White सफेद सिरका– 1 tbsp
- Schezwan sauce सेजवान सॉस – 1 tsp
- Corn flour कार्न फ्लोर – 1 tsp
बनाने की विधि –
मंचूरियन बॉल्स तैयार करना –
- सबसे पहले कच्चे आलू को छीलकर कद्दूकस कर लीजिए।
- कद्दूकस किए हुए आलू को 5-10 मिनट के लिए पानी में रखें ताकि स्टार्च निकल जाए।

- फिर उसे निचोड़ कर अच्छी तरह पानी निकाल दें।
- इसमें लहसुन अदरक, कॉर्नफ्लोर, चावल का आटा, नमक, लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च और हरा धनिया डालकर मिक्स करें।

- मिश्रण का छोटे-छोटे बॉल्स बनाएं।

- अब कड़ाही में तेल डालकर अच्छे से गर्म करें।
यह भी पढ़ें – दो बूँद तेल में बनाये ये हेल्दी नास्ता | Healthy Breakfast Recipe
- गरम तेल में मंचूरियन बॉल्स को सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तलें।

- फिर निकालकर नैपकिन पेपर पर रखें ताकि अतिरिक्त तेल सोख लें।

मंचूरियन तैयार करना –
- कड़ाही में 1 बड़ा चम्मच तेल गरम करें।
- उसमें जीरा को डालकर हल्का भूनें।
- फिर प्याज, शिमला मिर्च, गाजर, लाल मिर्च और स्वाद अनुसार नमक डालकर 2 से 3 मिनट तक भूनें।

- अब इसमें सोया सॉस, टॉमेटो सॉस, चिली सॉस, सेजवान सॉस और सिरका डालकर अच्छे से मिला लीजिए।

- एक कटोरी में एक चम्मच कॉर्नफ्लोर और थोड़ा सा पानी मिलाकर पतला घोल बना लें।

- घोल को पैन में डालें और आधा कप पानी अच्छे से मिलाकर इसे हल्का उबाल आने तक पकाएं।
यह भी पढ़ें – टमाटर के अचार की ऐसी मजेदार रेसिपी देखते ही हैरान रह जायेंगे आप अकेले ही पूरी खालेंगे|
- तले हुए बॉल्स को सॉस में डालें और 2-3 मिनट तक अच्छे से मिलाएं ताकि बॉल्स पर सॉस अच्छी तरह कोट हो जाए।

- फिर ऊपर से हरा धनिया या प्याज डालें।

- आलू मंचूरियन तैयार है गर्मा-गरम सभी को परोसें।
परोसने का तरीका –
- इसे आप नूडल्स, फ्राइड राइस या ऐसे ही स्नैक की तरह परोस सकते हैं।
- बच्चों की टिफिन के लिए भी बढ़िया ऑप्शन है।