गर्मी के मौसम के लिए खरबूजे का शरबत मीठा ठंडा और स्वादिष्ट पेय है यह शरबत पके हुए खरबूजे के गूदे को अच्छी तरह ब्लेंड करके दूध साबूदाना कस्टर्ड पाउडर मिलाकर तैयार किया जाता है। इसे ठंडा करके या बर्फ डालकर सर्व किया जाता है। बारीक कटे हुए मेवा भी मिलाया जाता है जिससे इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है। इसकी रेसिपी भी बहुत ही आसान है जब ठंडा पीने को मन हो आसानी से बनाकर सभी को सर्व करें और खुद भी इसका आनंद लीजिए।

Ingredients सामाग्री –

  • Sabja seed सब्जा बीज – 1 tbsp
  • Custard powder कस्टर्ड पाउडर- 2 tbsp
  • Milk दूध – 1 ltr
  • Muskmelon खरबूजा – 1 kg
  • Soaked sabudana भीगा साबूदाना – 1 cup
  • Sugar चीनी – 2 tbsp

शरबत बनाने की विधि –

  • सबसे पहले खरबूजे को ऊपर से काटें और इसका पल्प को निकाल कर खोखला कर लीजिए।
  • खरबूजे का पल्प मिक्सी जार में महीन पीस लीजिये ताकि स्मूद जूस बन जाए।
  • थोड़े खरबूजे को चाकू से छोटे छोटे पीस में काट लें।
  • इधर सब्जा बीज को 5 से 10 मिनट पानी में भिगोकर रख दें ताकि फूल जाए।
  • एक कटोरी में कस्टर्ड पाउडर और थोड़ा सा दूध डालकर घोल बना लीजिए।

यह भी पढ़ें – बाजार की मिलावटी आइसक्रीम खाना छोड़िये घर पर ही सिर्फ 5 मिनट में पके आम से कुल्फी बनाइये |

  • अब गैस पर कड़ाही को रखें इसमें एक लीटर दूध को डालकर उबाल लें।
  • इसके बाद दूध में चीनी, भीगा हुआ साबूदाना और कस्टर्ड पाउडर का घोल मिलाकर 2 से 3 मिनट पका लें।
  • दूध को पकाने के बाद गैस को बंद करें और इसे एक बर्तन में निकाल कर 1 घंटे फ्रिज में ठंडा कर लीजिए।
  • लगभग 1 घंटे बाद इसमें भीगे हुए सब्जा बीज, पिसा हुआ खरबूजे का पल्प और कटे हुए खरबूजे और मेवा को डालकर अच्छे से मिला लीजिए।

यह भी पढ़ें – भयंकर गर्मी में बिना किसी मोल्ड के सिर्फ 3 चीजों से घर पर आसानी से बनाये ब्रेड कुल्फी।

  • आप अपने इच्छा अनुसार बर्फ के टुकड़े भी डाल सकते हैं।
  • ठंडा ठंडा खरबूजे का शरबत तैयार है।
  • खोखले खरबूजे में शरबत को भरें ऊपर से बारीक कटे हुए मेवे से सजाएं। आप चाहे तो शरबत गिलास में भी भर सकते हैं।
  • ठंडा ठंडा शरबत पीने के लिए सभी को सर्व करें।
1 Star2 Stars3 Stars4 Stars5 Stars (No Ratings Yet)
Loading...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here