जलेबी गोल गोल आकार में बनी चासनी में डूबी हुई भारत की एक पारंपरिक मिठाई है। जलेबी बच्चे बड़े सभी की फेवरेट मिठाई है इसको हर कोई खाना पसंद करता है। यह मिठाई भारत के हर जगह गांव शहर कस्बे में मिल जाता है। वैसे तो हलवाई लोग जलेबी के लिए पहले मैदा का बैटर बनाकर रात भर फरमेंट (खमीर उठने) के लिए रखते हैं। लेकिन इस आर्टिकल में हम झटपट जलेबी बनाएंगे। अगर आपको जलेबी खाने का मन हो तो आप इस तरीके से इंस्टेंट जलेबी बना सकते हैं। तो आइए देर किस बात कि जलेबी बनाना हम शुरू करते हैं…

सामग्री (Ingredients) –

  • Maida मैदा – 1 कप
  • Desi ghee देसी घी – 1 छोटी चम्मच
  • Eno इनो – 1 पाउच
  • Sugar चीनी – 2 कप
  • Water पानी – 1 कप
  • Yelllow food colour पीला खाने वाला रंग (Optional)

जलेबी बनाने की विधि (How to make Jalebi sweet recipe) –

  • सबसे पहले चासनी के लिए कड़ाही में चीनी और पानी डालकर मध्यम आंच पर चीनी को चलाते हुए हल्की गाढ़ी चासनी बनाएं।
  • चासनी पकने के बाद अब इसमें फूड कलर को डालकर मिला दीजिये और फिर गैस को बंद करके चासनी को ढककर एक साइड में रखें।
  • अब बैटर के लिए एक बड़े गहरे बर्तन में मैदा घी और इनो डालकर पहले अच्छे से मिलाएं। फिर इसमें थोड़े-थोड़े पानी डालकर मैदा को अच्छे से फेंकते हुए हल्का गाढ़ा चिकना बैटर बना लीजिए ताकि इसमें मैदे का गुठली ना रहे।
  • बैटर को बनाने के बाद अब एक कोन वाली कोई भी पॉलिथीन या साॅस की बोतल में बैटर को भर दीजिए। (अगर आप जलेबी के लिए पॉलिथीन लिए हैं तो पहले पॉलिथीन को गिलास में डालें फिर इसमें बैटर को भरकर इसके कोने को कैंची से हल्का सा काट दें।)
  • अब जलेबी को तलने के लिए पैन में तेल डालकर तेज आंच पर पहले अच्छे से गरम करें।
  • तेल अच्छे से गरम होने के बाद अब इसमें पॉलिथीन या साॅस बोतल को ऊपर से हल्का हल्का दाबकर घुमाते हुए जलेबी को बनाएं। पैन में जितना जगह है एक बार में उतने जलेबी को बना लीजिए।
  • इसके बाद जलेबी को तेज आंच पर हल्के सुनहरे रंग में कुरकुरी होने तक तल लीजिए।
  • जलेबी को तलने के बाद इसे तेल से छानकर हल्के गरम चासनी में 4 से 5 मिनट डूबोकर रखें।
  • इसके बाद जलेबी को चासनी से निकालकर प्लेट में रखें। इसी तरीके से पूरे बैटर का जलेबी बनाकर तैयार कर लीजिए।
  • जलेबी बनकर खाने के लिए तैयार है। अब इसे आप परोसिए, खाइए और इसके स्वाद का आनंद लीजिए। यह जलेबी 10 से 12 घंटे तक कुरकुरी बनी रहेगी।

सुझाव (Suggestion) –

  • ध्यान रहे जलेबी के लिए बैटर ना तो बहुत पतला बनाएं और ना ही बहुत गाढ़ा।
  • जलेबी तलने के लिए पहले तेल को अच्छे से गरम रखे और फिर जलेबी को बनाकर तेज आंच पर फ्राई करें। क्योंकि अगर तेल कम गरम रहेगा तो जलेबी चपटा बनेगा।
  • जलेबी को तलने के बाद इसे तुरंत हल्के गरम चासनी में 4 से 5 मिनट भिगोकर रखें। इससे जलेबी चासनी अंदर तक सोखेंगे।
  • खाने वाला रंग बिल्कुल ऑप्शनल है आप बिना रंग के भी जलेबी बना सकते हैं।
1 Star2 Stars3 Stars4 Stars5 Stars (2 votes, average: 2.50 out of 5)
Loading...