पंजीरी भारत की एक खास रेसिपी है आमतौर पर इसे पूजा में प्रसाद के रूप में बनाया जाता है। वैसे तो लोग पंजीरी गेहूं के आटे फल मेवा वगैरह डालकर बनाते हैं लेकिन इस लेख में हम सूजी मेवा अलसी गोंद वाली हेल्दी पंजीरी बनाएंगे। यह पंजीरी शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद है क्योंकि अलसी गोंद और मेवा में प्रोटीन विटामिन फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। यह पंजीरी शरीर की थकान कमजोरियां दर्द के लिए काफी लाभदायक है। इस रेसिपी को बच्चे बड़े बूढ़े हर कोई आराम से खा सकता है। सबसे खास बात यह है कि ये पंजीरी खराब नहीं होंगे इसको आप एक बार बनाकर डिब्बे में भरकर महीने भर खा सकते हैं। नीचे दिए गए लेख को ध्यानपूर्वक पढ़ें और रेसिपी को घर पर जरूर ट्राई करें हमें यकीन है यह पंजीरी की रेसिपी आपको बहुत ही पसंद आने वाला है तो आइए देर न करते हुए हम रेसिपी को शुरू करते हैं…
Ingredients सामग्री –
- Flaxseed अलसी – 50gm
- Desi ghee देशी घी – 1 tbsp
- Edible gum गोंद – 2 tsp
- Almond बादाम – 50gm
- Cashew काजू – 50gm
- Pistachio पिस्ता – 1 tbsp
- Dry Coconut सूखा नारियल – 25gm
- Raisins किशमिश – 50gm
- Foxnut लावा – 25 gm
- Semolina सुजी – 100gm
- Fennel seed powder सौंफ पाउडर – 1 tbsp
- Jaggery गुड़ – 100gm
पंजीरी बनाने की विधि (How to make Panjiri) –
- सबसे पहले गैस पर पैन को रखें और इसमें अलसी को डाल कर अच्छे से चटकने तक भूनें, अलसी जब अच्छे से चटकने लगे तो समझिए अलसी भून चुका है। फिर इसे एक प्लेट में निकाल ले।
![](https://www.ammakithaali.com/wp-content/uploads/2023/03/2-1024x576.jpg)
- इसके बाद पैन में एक चम्मच घी डालकर गरम करें।
- घी जैसे ही गरम हो जाए तो इसमें गोंद को डालकर मध्यम आंच पर बराबर चलाते हुए अच्छे से क्रिस्पी होने तक फ्राई कर लीजिए। फ्राई करने के बाद गोंद को प्लेट में निकाले।
![](https://www.ammakithaali.com/wp-content/uploads/2023/03/panjiri1-1024x576.jpg)
- अब पैन में फिर से एक चम्मच घी डालें और फिर इसमें बारी बारी से सभी मेवा को सुनहरे रंग में फ्राई करके प्लेट में निकाल लीजिए।
- पहले बादाम को फ्राई करें, फिर काजू को हल्के सुनहरे रंग में फ्राई करें, इसके बाद पिस्ता और सूखा नारियल को फ्राई कर लें।
![](https://www.ammakithaali.com/wp-content/uploads/2023/03/InShot_20230324_135941407-1024x576.jpg)
![](https://www.ammakithaali.com/wp-content/uploads/2023/03/panjiri6-1024x576.jpg)
- किसमिस के लिए पहले पैन में एक चम्मच घी डाले फिर इसमें किसमिस को डालकर हल्का फ्राई कर लीजिए। सभी मेवा को एक ही प्लेट में निकाले।
![](https://www.ammakithaali.com/wp-content/uploads/2023/03/panjiri7-1024x576.jpg)
यह भी पढ़ें – ड्राई फ़्रूट लड्डू, कमर घुटनों के दर्द का आसान इलाज,दिमाग़ को तेज करे इम्यूनिटी बूस्टर लड्डू।
- फ्राई किए हुए मेवा में से थोड़े मेवा साबुत अलग प्लेट में निकाल ले और बाकी के मेवा को मिक्सर जार में डालकर बारीक पीस लीजिए।
![](https://www.ammakithaali.com/wp-content/uploads/2023/03/panjiri15-1024x576.jpg)
![](https://www.ammakithaali.com/wp-content/uploads/2023/03/InShot_20230324_140250350-1024x576.jpg)
- इसके बाद पैन में जो घी बचे हैं इसी में मखाने को क्रिस्पी होने तक भून लीजिए।
- मखाने को भूनने के बाद इसे गोंद वाले प्लेट में निकालें।
![](https://www.ammakithaali.com/wp-content/uploads/2023/03/panjiri10-1024x576.jpg)
- मखाना और गोंद ठंडा होने के बाद इसे कटोरी से तोड़कर दरदरा बना लीजिए।(आप चाहे तो इसे मिक्सी जार में भी डालकर दरदरा पी सकते हैं।)
![](https://www.ammakithaali.com/wp-content/uploads/2023/03/panjiri14-1024x576.jpg)
- अब पैन में एक चम्मच घी डालें फिर इसमें सूजी को मध्यम आंच पर बराबर चलाते हुए 2 से 3 मिनट तक भूनें।
![](https://www.ammakithaali.com/wp-content/uploads/2023/03/panjiri11-1024x576.jpg)
- थोड़ी देर सूजी को भूनने के बाद इसमें सौंफ का पाउडर और भुने हुए अलसी को डालकर 2 से 3 मिनट तक और भून लीजिए।
![](https://www.ammakithaali.com/wp-content/uploads/2023/03/panjiri12-1024x576.jpg)
यह भी पढ़ें – शरीर में स्फूर्ति और एनर्जी के लिए गुड़ और सोंठ के लड्डू एक बार बनाए महीने भर खाए।
- इसके बाद पैन को गैस से हटाकर चासनी के लिए दूसरा बर्तन (पतीला या सॉस पैन) गैस पर रखें।
- अब चासनी के लिए बर्तन में 100 ग्राम गुड़ और 2 बड़े चम्मच पानी डालकर गुड़ को बराबर चलाते हुए अच्छे से गलाकर चासनी बना लीजिए। (पंजीरी के लिए कोई तार की चासनी ना बनाएं, केवल गुड़ को गलने तक ही पकाएं।)
![](https://www.ammakithaali.com/wp-content/uploads/2023/03/panjiri13-1024x576.jpg)
- चासनी को पकाने के बाद अब गैस को बंद करें और चासनी को छानकर सूजी में डाले।
![](https://www.ammakithaali.com/wp-content/uploads/2023/03/panjiri20-1024x576.jpg)
- इसके बाद इसमें पूरे फ्राई किए हुए मेवा (पिसे हुए और साबुत सभी मेवा) और गोंद मखाना सारे चीजों को डालकर अच्छे से मिला लीजिए।
![](https://www.ammakithaali.com/wp-content/uploads/2023/03/panjiri18-1024x576.jpg)
![](https://www.ammakithaali.com/wp-content/uploads/2023/03/panjiri19-1024x576.jpg)
- पंजीरी बनकर तैयार है इसको आप चाहे तुरंत खाएं या फिर किसी डिब्बे में भरकर जब चाहे तब इसके स्वाद का आनंद ले सकते हैं।