मटर पनीर एक लोकप्रिय उत्तर भारतीय सब्जी है जो हरी मटर और पनीर से बनती है। ये रेसिपी स्वादिष्ट होती है। वैसे तो इसे रोटी, पराठा या चावल के साथ भी परोसा जाता है। लेकिन जब मटर पनीर के साथ मटर पुलाव हो तो खाने का मजा डबल हो जाता है तो ऐसे में यहाँ मटर पनीर सब्ज़ी और मटर पुलाव दोनों की आसान और स्वादिष्ट रेसिपी बताने जा रही हूं आप इस विधि से आसानी से घर पर मटर पनीर और मटर पुलाव बना सकते हैं।
मटर पनीर सब्ज़ी की रेसिपी-
सामग्री -
- पनीर – 300 ग्राम (क्यूब्स में कटे)
- मटर – 1/2 कप (ताज़े या फ्रोजन)
- टमाटर – 2 मध्यम (प्यूरी बनाएं)
- प्याज़ – 1 बारीक कटा हुआ
- लहसुन – 10 से 15 कलियां
- अदरक – 2 इंच टुकड़ा
- हरी मिर्च – 2 बारीक कटी
- काजू 10 से 12 दाने
सब्जी के लिए –
- सरसों तेल – 4 बड़े चम्मच
- प्याज (बड़े पीस में कटा हुआ) – 1
- जीरा – 1 छोटी चम्मच
- तेजपत्ता – 2
- दालचीनी – 1
- हल्दी पाउडर – 1/4 चम्मच
- धनिया पाउडर – 1 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर – 1 चम्मच
- गरम मसाला – 1 चम्मच
- कसूरी मेथी – 1 छोटी चम्मच
- हरी मटर – 1/2 कप
- नमक – स्वादानुसार
विधि –
- सबसे पहले मिक्सर जार में टमाटर प्याज लहसुन अदरक काजू हरी मिर्च और थोड़ा सा पानी डालकर पेस्ट बना लें।

- अब एक कड़ाही में सरसों तेल गर्म करें। उसमें प्याज़ डालकर सुनहरा होने तक भूनें।

- प्याज को छानकर प्लेट में निकाल लें।
यह भी पढ़ें – हैदराबाद की फेमस पनीर की सब्जी ऐसे बनाये सब उंगलिया क्या प्लेट तक चाट जायेंगे |
- अब कड़ाही में जीरा तेल पत्ता दालचीनी को भून लीजिए।

- फिर टमाटर प्याज का पेस्ट डालें और फिर मसाले हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च थोड़े से पानी डालकर मध्यम आंच पर लगातार चलाते हुए अच्छे से भून लीजिए।

- मसाला जब तेल छोड़ने लगे तब हरी मटर, गरम मसाला पाउडर, कसूरी मेथी, प्याज़ को डाल कर मिला लीजिए।

- फिर 2 कप पानी, स्वाद अनुसार नमक डालकर 2 मिनट पकाएं।
- अब पनीर को डालें और फिर ढक्कन लगाकर सब्जी को 12 से 15 मिनट और पकाएं।

- सब्जी को पकाने के बाद हरा धनिया से गार्निश करें।

- स्वादिष्ट मटर पनीर सब्जी तैयार है।
मटर पुलाव की रेसिपी –
सामग्री –
- बासमती चावल – 1.5 कप
- मटर – 1 कप
- तेज पत्ता – 1
- लौंग – 2
- दालचीनी – 1 टुकड़ा
- हरी इलायची, बड़ी इलायची (काली) – 2
- जीरा – 1/2 चम्मच
- प्याज़ – 1 (बारीक कटा, वैकल्पिक)
- हरी मिर्च – 1 (कटी हुई)
- घी या तेल – 1-2 टेबलस्पून
- नमक – स्वादानुसार
- पानी – 2 कप
विधि –
- सबसे पहले बासमती चावल को अच्छे से धो लें फिर इसे 10 से 15 मिनट के लिए भीगोकर रख दीजिए।

- एक कढ़ाही या प्रेशर कुकर में घी/तेल गर्म करें।
यह भी पढ़ें – ढाबे जैसा पनीर भुर्जी घर पर कैसे बनाये | Paneer bhurji aise banaye
- उसमें जीरा, तेज पत्ता, लौंग, दालचीनी, इलायची डालकर चटकाएं।

- चाहें तो प्याज़ और हरी मिर्च डालकर हल्का भून लीजिए।
- अब मटर डालें और 1-2 मिनट भूनें।
- भीगे हुए चावल डालें, 2.5(ढाई) कप पानी और नमक डालकर अच्छे से मिला लीजिए।

- कुकर में बना रहे हैं तो 1 सीटी आने तक पकाएं।
- कढ़ाही में बना रहे हैं तो ढककर 20 से 25 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं।

- पकाने के बाद गैस को बंद करें और इसे 5 मिनट ढककर रखें इससे पुलाव खिले खिले रहेंगे। फिर मटर पनीर के साथ सर्व करें।
- अगर आप चाहें तो इन दोनों को एक साथ परोस सकते हैं – स्वादिष्ट और झटपट तैयार डिनर या लंच के लिए।