दोस्तों आज हम इस लेख में आपको गेहूं के आटे का एकदम नया नाश्ता बताने जा रहे हैं सब्जियों से भरा हुआ ये नाश्ता बहुत ही टेस्टी होता है और इसे बनाना भी बहुत ही आसान है। सुबह शाम में जब आपको नाश्ते में कुछ अलग बनाने का मन करे तो आप इस तरह से आटे का नाश्ता बनाएं यकीन मानिए यह नाश्ता जो भी खाएगा सभी को बहुत पसंद आएगा। तो चलिए हम यह स्वादिष्ट नाश्ते की रेसिपी को जानते हैं –
Ingredients सामाग्री –
- Raw potato कच्चे आलू – 3
- Water पानी – 1 cup
- Salt to taste नमक स्वादानुसार
- Oil तेल – 1 tbsp
- Wheat flour गेहूं का आटा – 1 cup
- Semolina सुजी – 1/4 cup
Step – 2
- Oil तेल – 1 tbsp
- Cumin seeds जीरा – 1/2 tsp
- Green chilly हरी मिर्च – 2
- Onion प्याज – 2
- Capsicum शिमला मिर्च – 1
- Tomato टमाटर – 1
- Chaat masala चाट मसाला – 1/2 tsp
- Some coriander leaves कुछ हरी धनिया पत्ती
- Schezwan sauce सेजवान सॉस- 1 tsp
- Salt to taste नमक स्वादानुसार
Step – 3
- Wheat flour गेहूं का आटा – 1 tbsp
- Salt to taste नमक स्वादानुसार
- Turmeric powder हल्दी पाउडर – 1/4 tsp
- Sesame seeds सफेद तिल – 1/2 tsp
- Red chilly flakes कुटी हुई लाल मिर्च – 1/2 tsp
- Some coriander leaves कुछ हरी धनिया पत्ती
नाश्ता बनाने की विधि (How to make Nashta) –
- सबसे पहले आलू को छीलकर कद्दूकस कर लीजिए।
- फिर कद्दूकस किया हुआ आलू को साफ पानी से अच्छे से धोकर छान लें।
- अब गैस पर कड़ाही को रखें इसमें दो कप पानी डाल दीजिए।
- इसके बाद इसमें कद्दूकस किया हुआ आलू स्वाद अनुसार नमक डालकर मिलाएं।
- अब कड़ाही पर ढक्कन लगाए और आलू को 5 मिनट तक मध्यम पर पकाएं।
- आलू को पकाने के बाद अब इसमें गेहूं का आटा, सूजी और आधा कप पानी डालकर अच्छे से डॉ(गुथे हुए आटे जैसा) बना कर तैयार कर लीजिए।
- आटे का डॉ बनाने के बाद इसे एक बर्तन निकालकर ठंडा कर लीजिए।
यह भी पढ़ें – मुरमुरे से बना ऐसा टेस्टी मजेदार नाश्ता जो आपने कभी नहीं खाया होगा।
- अब गैस पर पैन को रखें एक बड़े चम्मच तेल डाल कर गर्म करें।
- तेल गर्म होने के बाद इसमें जीरा डालकर अच्छे से भूनें।
- इसके बाद इसमें बारीक कटे हुए हरी मिर्च, शिमला मिर्च, प्याज, टमाटर, चाट मसाला, शेजवान सॉस, स्वाद अनुसार नमक और थोड़ा सा हरा धनिया अच्छे से मिलाकर तीन से चार मिनट भून लीजिये।
- भरावन तैयार है अब इसे एक प्लेट में निकाल लीजिए।
- एक बर्तन में एक बड़े चम्मच गेहूं का आटा, सफेद तिल, कुटी हुई लाल मिर्च, स्वाद अनुसार नमक, हल्दी पाउडर, थोड़ा सा हरा धनिया और थोड़ा सा पानी अच्छे से मिलाकर हल्का गाढ़ा घोल बना लीजिए।
यह भी पढ़ें – आलू और सूजी की खस्ता कचोरी ऐसे बनाएंगे तो दूसरी कचोरिया खाना भूल जाएंगे | Kachori
- अब आटा ठंडा होने के बाद इसे अच्छे से मसलकर मुलायम कर लीजिए।
- आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं।
- लोई को हाथ से दबाकर चपटा करें इसके बीच में जगह बनाएं और फिर इसमें थोड़ा सा भरावन डालकर चारों तरफ अच्छे से बंद (पैक) करें।
- भरावन भरने के बाद इसे दबाकर चपटा करें सभी नाश्ते को इसी तरह से बनाकर तैयार कर लीजिए।
- अब नाश्ते को तलने के लिए पैन में तेल डालकर गर्म कीजिए।
- अब नाश्ते को उठाकर पहले आटे के घोल में डुबोए और फिर इसे तेल में डालें।
- पैन में जितना जगह हो एक बार में उतने नाश्ते को डाल दें।
- इस मध्यम आंच पर दोनों तरफ से अच्छा सा सुनहरा रंग आने तक फ्राई करें।
- नाश्ते को तलने के बाद प्लेट में निकालें और बचे हुए नाश्ते को भी इसी तरह फ्राई करें।
- गेहूं के आटे का गरमा गरम कुरकुरा नाश्ता तैयार है आप इसे हरी चटनी या टोमेटो केचप के साथ खाने के लिए सर्व करें।