चने की दाल का ढोकला एक स्वादिष्ट और पौष्टिक भारतीय नाश्ता है जो मुख्य रूप से चने की दाल (चना दाल) से बनाया जाता है। यह एक प्रकार का स्टीम किया हुआ नाश्ता होता है, जो गुजरात की मशहूर डिश ढोकला का एक वैरिएंट है। इसमें बेसन (चना आटा) की जगह भिगोई हुई चने की दाल का उपयोग किया जाता है। ये खासकर नाश्ते या शाम की चाय के साथ बहुत पसंद किया जाता है। इसे बनाना आसान है। चलिए हम आपको इसकी रेसिपी को बनाना बताते हैं –

सामग्री (Ingredients) –

  • Chana Dal चने की दाल (भीगी हुई) – 1 कप
  • Cumin जीरा – 1 छोटी चम्मच
  • Green chilli हरी मिर्च – 2
  • Semolina सूजी – 1 कप
  • दही – 1/2 कप
  • Turmeric powder हल्दी पाउडर – 1/4 छोटी चम्मच
  • Salt to taste नमक स्वादानुसार
  • Eno इनो – 1 पाउच

तड़का सामग्री –

  • Oil तेल – 1 बड़े चम्मच
  • Mustard seeds राई – 1 छोटी चम्मच
  • Red or Green chilli लाल मिर्च/हरी मिर्च – 2
  • Some Curry leaves थोड़ा सा करी पत्ता
  • Salt to taste नमक स्वादानुसार

चटनी सामग्री –

  • Fresh coconut ताजा नारियल 50 ग्राम
  • Some coriander leaves थोड़ा सा हरा धनिया
  • Roasted peanuts भूने हुए मूंगफली 1/4 कप
  • Green chilli हरी मिर्च 2
  • Garlic लहसुन की कलियां 8 से 10
  • Salt to taste नमक स्वादानुसार

ढोकला बनाने की विधि (How to make Dhokla) –

  • सबसे पहले मिक्सर जार में भीगी हुई चने की दाल, जीरा, हरी मिर्च और थोड़ा सा पानी डालकर महीन पीस लीजिये।
  • पिसी हुई दाल एक बर्तन में निकालिए।
  • अब इसमें सूजी, दही और थोड़ा सा पानी मिलाकर गाढ़ा बैटर बना लीजिए।
  • बैटर को 10 मिनट के लिए ढक कर रखें ताकि अच्छी तरह सूजी फूल जाए।

यह भी पढ़ें – मुरमुरे से पूरे परिवार के लिए ऐसा नया टेस्टी नाश्ता खाने के बाद पेट भरेगा पर मन नही |

  • लगभग 10 मिनट बाद इसमें हल्दी पाउडर, स्वाद अनुसार नमक डालकर मिला लीजिए।
  • इसके बाद एक पाउच इनो, दो बड़े चम्मच पानी मिलाकर बैटर को तैयार कर लीजिए।
  • अब ढोकला बनाने के लिए एक समतल बर्तन (थाली या केक मोल्ड) में तेल लगाकर चिकना कर लीजिए।
  • इसके बाद बर्तन में पूरे बैटर को डालकर सेट कर लीजिए।
  • इसके ऊपर से थोड़ा लाल मिर्च पाउडर छिड़कें।
  • अब ढोकले को पकाने के लिए कढ़ाई में 2 से 3 कप पानी डालकर गर्म कर दीजिए।
  • पानी गर्म होने के बाद इसमें एक स्टैंड को डालें, फिर बैटर वाले बर्तन को रखें। इसे मध्यम आंच पर 15 मिनट तक ढककर पकाएं।
  • 15 मिनट पकाने के बाद इसमें लकड़ी की तीली या चाकू डालकर चेक करें यदि तीली साफ निकले तो समझिए यह पक चुका है।
  • ढोकले को कड़ाही से बाहर निकाल कर अच्छे से ठंडा कर लीजिए।

यह भी पढ़ें मेरे बच्चे हफ्ते में 5 दिन यही बनवाते हैं, आप भी एकबार ज़रूर बनाएं |

  • ठंडा होने के बाद बर्तन से बाहर निकाल कर आप इसे अपने हिसाब से छोटे-छोटे बीच में काट लें।
  • वैसे तो आप इसे ऐसे ही चटनी के साथ खा सकते हैं लेकिन नाश्ते को और भी टेस्टी बनाने के लिए इसे 2 मिनट पैन में सेक लीजिए। इससे ढोकले का साथ दोगुना बढ़ जाएगा।
  • सेंकने के लिए गैस पर पैन को रखें एक बड़े चम्मच तेल डालकर गरम कीजिये।
  • तेल गर्म होने के बाद इसमें राई को अच्छे से चटकाएं फिर इसमें कटे हुए लाल या हरी मिर्च और थोड़े से करी पत्ता को डालकर हल्का सा भून लें।
  • अब इसमें ढोकले को डालकर मध्यम आंच पर दोनों तरफ से हल्का सुनहरा होने तक सेक लीजिए।
  • नाश्ते को सेकने के बाद इसे प्लेट में निकाल लें।
  • स्वादिष्ट चने की दाल का ढोकला तैयार है आप इसे मूंगफली की चटनी नारियल की चटनी के साथ खा सकते हैं।

चटनी के लिए –

  • मिक्सर जार में कटे हुए ताजा नारियल, हरा धनिया, भुनी हुई मूंगफली, लहसुन की कलियां, हरी मिर्च, स्वाद अनुसार नमक और थोड़ा सा पानी डालकर चटनी को पीस लें।
  • चटनी को एक बर्तन में निकालें। फिर इसमें करी पत्ते और राई का तड़का लगाएं।
  • नारियल मूंगफली की चटनी तैयार है आप इसे ढोकले के साथ आनंद ले।
1 Star2 Stars3 Stars4 Stars5 Stars (No Ratings Yet)
Loading...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here