आवश्यक सामग्री –

  • गेहूं का आटा – 1 कप
  • मैदा – 1/2 कप
  • सूजी – 1/4 कप
  • नमक – 1/2 छोटी चम्मच स्वादानुसार
  • चीनी – 1 छोटी चम्मच
  • बेकिंग पाउडर – 1/2 छोटी चम्मच
  • तेल – 1 छोटी चम्मच
  • पानी आवश्यकता के अनुसार आटा गूंथने के लिए
  • देसी घी – 2 बड़े चम्मच
  • लहसुन – 1 छोटी चम्मच कद्दूकस किया हुआ
  • कुटा हुआ लाल मिर्च – 1/2 छोटी चम्मच
  • थोड़ा सा बारीक कटा हुआ हरा धनिया

लच्छा पराठा बनाने की विधि –

  • सबसे पहले एक बड़े बर्तन में आटा, मैदा, सूजी, नमक, चीनी बेकिंग सोडा और एक चम्मच तेल को डालकर मिला लें।
  • फिर उसके बाद थोड़ा-थोड़ा पानी आटे में डालकर मुलायम आटा अच्छे गूंथकर तैयार करें।
  •  आटा गूंथने के बाद उसे 20 मिनट के लिए ढककर रख दें।
  •  एक छोटी कटोरी में 2 बड़े चम्मच देसी घी और उसी में कद्दूकस किया हुआ लहसुन कुटी हुई लाल मिर्च और हरा धनिया डालकर मिला लें।
  •  20 मिनट के बाद आटे को एक बार फिर से मसलकर उसकी छोटे-छोटे लोइयां काट लें।
  •  पराठे बेलने के लिए पहले लोई में सुखा आटा लगाएं और फिर उसे गोले आकार में बेल लें और उसके बाद पराठे के ऊपर घी और लहसुन का मिश्रण लगाएं।
  • फिर उसके बाद पराठे को मोड़ते हुए उसका लच्छा पराठा बनाएं।
  • तवे को आग पर रखकर उस पर घी लगाकर गर्म होने दें।
  •  तवा गर्म होने पर उस पर पराठे को डाल दें और एक तरफ हल्का सीकने दें।
  • फिर इसके बाद पराठे को पलटकर तेल लगाये और मध्यम आग पर पराठे को दोनों तरफ से अच्छी तरह से चित्ती पड़ने तक सीकें।
  • और पराठे में चित्ती पड़ने के बाद उस पर घी और लहसुन का मिश्रण लगाएं।
  •  फिर उसके बाद पराठे को एक प्लेट में निकाल ले।

Full recipe link –

1 COMMENT

Comments are closed.